{"_id":"5ef37c0c8ebc3e430f3f7a0e","slug":"religious-place-gate-controversy-saharanpur-news-mrt4879947100","type":"story","status":"publish","title_hn":"धार्मिक स्थल का गेट बंद कराने से हिंदू संगठनों में गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धार्मिक स्थल का गेट बंद कराने से हिंदू संगठनों में गुस्सा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धार्मिक स्थल का गेट बंद कराने से हिंदू संगठनों में गुस्सा
देवबंद। रेलवे रोड पुलिस चौकी परिसर में स्थित धार्मिक स्थल का नवनिर्मित गेट प्रशासन द्वारा बंद किए जाने से हिंदू संगठनों में रोष है। इस मामले में बुधवार को हिंदू संगठनों की प्रशासन के साथ करीब डेढ़ घंटे तक बैठक चली। इसमें सीओ ने पूरे मामले की गंभीरता से जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिलाया।
बजरंग दल के प्रांत संयोजक विकास त्यागी, जिला अध्यक्ष महेंद्र सैनी, सभासद गजराज राणा, हिंदू जागरण मंच के सुरक्षा प्रमुख सुरेंद्र पाल एडवोकेट आदि बुधवार को प्रशासन के बीच रेलवे रोड पुलिस चौकी परिसर में स्थित धार्मिक स्थल के गेट विवाद को लेकर बैठक हुई। सीओ रजनीश उपाध्याय ने जहां पूरे मामले की गंभीरता पूर्वक जांच कराकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिलाया, वहीं, भाजपा नेता धार्मिक स्थल का गेट लगाने की मांग पर अड़े रहे। करीब डेढ़ घंटे तक वार्ता होने के बावजूद भी कोई निर्णय नहीं निकल पाने के बाद भाजपा व हिंदू संगठनों के पदाधिकारी वहां से चले गए। इस मौके पर नगर अध्यक्ष विपिन गर्ग, जिला मंत्री विपिन भारतीय, नितिन गुप्ता, विकास त्यागी, कुलदीप सैनी आदि रहे।
मंदिर गेट को बंद कराने में पुलिस ने दिया सहयोग, ज्ञापन सौंपा
देवबंद। रेलवे रोड पुलिस चौकी परिसर में स्थित धार्मिक स्थल प्रकरण में बुधवार को प्रेरणा सांस्कृतिक एवं सामाजिक महिला संगठन ने सीओ रजनीश उपाध्याय के द्वारा डीएम को ज्ञापन भेजा। इसमें आरोप लगाया गया कि पुलिस चौकी में स्थित धार्मिक स्थल के गेट को बिना किसी उचित कारण के पालिकाध्यक्ष के पुत्र व उनके साथियों ने जबरदस्ती उखाड़कर वहां पर दीवार का निर्माण करा दिया। हालांकि हिंदू समाज के लोगों ने इसका विरोध भी किया, परंतु पुलिस प्रशासन ने कोई सुनवाई नहीं की। सामने दूसरे समाज का धार्मिक स्थल होने का हवाला देकर पुलिस ने दरवाजा बंद कराने में सहयोग किया। जबकि पुलिस चौकी में शिव मंदिर करीब 25 साल से कायम है। मंदिर का गेट बंद होने से हिंदू समाज में भारी आक्रोश है। इसलिए लोगों की भावना को देख धार्मिक स्थल का गेट पुन: बनवाया जाए। साथ ही पालिकाध्यक्ष के पुत्र व उनके साथियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाए अन्यथा भक्त धरना प्रदर्शन को मजबूर होंगे। इस दौरान रेखा धीमान, शुभलेश शर्मा, डॉ. कांता त्यागी, कुसुम, सीमा धीमान, लक्ष्मी गोयल आदि रही।
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ताओं ने एसडीओ को ज्ञापन सौंपकर रेलवे रोड पुलिस चौकी परिसर में स्थित धार्मिक स्थल के दरवाजे को पहले की भांति निर्माण कराने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में नामित सभासद दीपक त्यागी, आशीष शर्मा, बिजेंद्र गुप्ता, प्रवीण गोयल, ईशान गौड आदि रहे।
एसडीएम ने पुलिस व नगरपालिका को सौंपी मंदिर मामले की जांच
देवबंद। रेलवे रोड पुलिस चौकी में स्थित शिव मंदिर पर गेट हटाकर दीवार बनाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। वहीं, एसडीएम देवेंद्र पांडेय ने बताया कि पुलिस चौकी में स्थित मंदिर का मामला दो वर्गों के बीच का है। उन्होंने पुलिस और नगरपालिका के ईओ को मामले की जांच कराने का आदेश दिया था। अभी तक कोई रिपोर्ट उन्हें प्राप्त नहीं हुई है। एसडीएम का कहना है कि मंदिर का गेट हटाकर दीवार बनाने का कोई लिखित या मौखिक आदेश नहीं दिया गया है। बुधवार को हिंदू समाज के कुछ लोगों ने भी ज्ञापन सौंपे हैं, लेकिन प्रशासन पूरे मामले की जांच करा रहा है।