फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Rape report filed against college manager and BJP leader

UP: टेनिस खिलाड़ी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज, पीड़िता ने आयोग में थी शिकायत, भाजपा नेता भी है आरोपी

Wed, 06 Dec 2023 05:25 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 06 Dec 2023 05:25 PM IST
सार

Saharanpur News : आरोप है कि टेनिस खिलाड़ी विजय वर्मा 10 सितंबर को छुट्टी के दिन किसी काम का बहाना बना कर उसे बाहर ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया और इस दौरान उसकी अश्लील वीडियो बना ली।

विज्ञापन
Rape report filed against college manager and BJP leader
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सहारनपुर में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महिला से दुष्कर्म, मारपीट और अश्लील वीडियो बना कर ब्लैकमेल करने के आरोप में गांव रसूलपुर कलां मीरपुर स्थित स्टेलियन काॅलेज के प्रबंधक व भाजपा नेता एवं टेनिस खिलाड़ी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग के आदेश पर मामला दर्ज हुआ है।

विज्ञापन


सरसावा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग दिल्ली को शिकायत भेज कर बताया था कि वह स्टेलियन काॅलेज आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी मीरपुर रसूलपुर थाना फतेहपुर में वर्ष 2016 से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थी। काॅलेज के प्रबंधक विजय वर्मा हैं।

विज्ञापन

आरोप है कि विजय वर्मा दस सितंबर को छुट्टी के दिन किसी काम का बहाना बना कर उसे बाहर ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया और इस दौरान उसकी अश्लील वीडियो बना ली। इस वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ लगातार दुष्कर्म करता रहा। जब उसने इसका विरोध किया और वीडियो डिलीट करने को कहा तो इससे नाराज होकर आरोपी ने मारपीट की। उसे जान से मारने की धमकी दी गई।

यह भी पढ़ें: UP: सर्वोच्च न्यायालय की अधिवक्ता सुबुही खान बोलीं- मैं सनातनी मुस्लिम, मेरा पंथ इस्लाम और संस्कृति हिंदू है

वहीं, आयोग के आदेश पर थाना फतेहपुर पुलिस ने आरोपी विजय वर्मा निवासी जेल फाटक के पास मुजफ्फरनगर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। थाना फतेहपुर प्रभारी सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सीओ सदर प्रकरण की जांच कर रहे हैं।
 

विज्ञापन

मेरी छवि को खराब करने की कोशिश : विजय

टेनिस खिलाड़ी विजय वर्मा का कहना है कि उनके ऊपर जो आरोप लगाए गए हैं, वह बेबुनियाद है। जिस समय का घटनाक्रम बताया है, वह उस समय भाजपा के कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद थे। सुबूत के लिए सीसीटीवी फुटेज भी है। कुछ लोग उनकी छवि को खराब करने का प्रयास कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: आमने-सामने: न्यूटिमा विवाद को लेकर अतुल प्रधान का अनशन जारी, IMA चिकित्सक बोले-हमें गुंडों का डर नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed