फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   I am a Sanatani Muslim, my sect is Islam and culture is Hindu says Supreme Court advocate Subuhi Khan

UP: सर्वोच्च न्यायालय की अधिवक्ता सुबुही खान बोलीं- मैं सनातनी मुस्लिम, मेरा पंथ इस्लाम और संस्कृति हिंदू है

Wed, 06 Dec 2023 11:55 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 06 Dec 2023 11:55 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बड़ौत में पत्रकारों से बातचीत करते हुए सर्वोच्च न्यायालय की अधिवक्ता सुबुही खान ने कहा कि मैं सनातनी मुस्लिम हूं। कहा कि इस्लाम के नाम पर लोगों को भारत के खिलाफ खड़ा करने की कोशिश की जा रही है। 

विज्ञापन
I am a Sanatani Muslim, my sect is Islam and culture is Hindu says Supreme Court advocate Subuhi Khan
सर्वोच्च न्यायालय की अधिवक्ता सुबुही खान - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बड़ौत पहुंची सर्वोच्च न्यायालय की अधिवक्ता सुबुही खान ने कहा कि मैं सनातनी मुस्लिम हूं। मेरा धर्म सनातन है और मजहब इस्लाम। पूरी दुनिया में केवल एक धर्म है और वह है सत्य सनातन धर्म।

विज्ञापन


सुबुही मंगलवार को छपरौली रोड स्थित एक प्रतिष्ठान में पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं। उन्होंने कहा कि बहुत से लोग इस्लाम के नाम पर मुस्लिम बच्चों को अलगाववादी, कट्टरपंथी और आतंकवादी बना रहे हैं। भारत के खिलाफ खड़ा करने की कोशिश की जा रही है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  UP: मंडी में दो रुपये किलो बिक रही गोभी, लागत निकालना भी नहीं आसान, खड़ी फसलों पर ट्रैक्टर चला रहे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि मुसलमान बच्चों को हराम, हलाल के चक्कर में उलझाया जाता है। फतवा ब्रिगेड उसकी सोचने समझने की क्षमता को खत्म कर देती है। एक लंबे समय तक ब्रेन वॉश होने के कारण वे मानसिक तौर पर इतना कमजोर हो जाते हैं कि कुछ लोग उन्हें आतंकवादी बना देते हैं। 

भारतीय मुसलमान बच्चे को समझना होगा कि हम भारत के समाज से अलग नहीं हैं। उन्होंने बताया कि मैं वृंदावन जाती हूं और कृष्ण भक्ति में झूमती हैं और श्रीराम राममन्दिर निर्माण के लिए भी उन्होंने एक लंबी लड़ाई लड़ी। 

कहा कि भारतीय मुसलमान को गर्व होना चाहिए कि हम रहीम, रसखान, दाराशिकोह, कबीर आदि की परंपरा वाले सनातनी मुसलमान हैं। हमारा धर्म सनातन है, पंथ इस्लाम है और संस्कृति हिंदू है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed