फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   ram darbar token

श्रीराम दरबार टोकन को संजोकर रखे है उपाध्याय परिवार

Wed, 05 Aug 2020 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
ram darbar token
श्रीराम दरबार टोकन - फोटो : SAHARANPUR
श्रीराम दरबार टोकन को संजोकर रखे है उपाध्याय परिवार
विज्ञापन

सहारनपुर। शोभित विश्वविद्यालय के विरासत हेरीटेज सेंटर के समन्वयक राजीव उपाध्याय सैकड़ों वर्ष पुराना श्रीराम दरबार टोकन संजोकर रखे हुए हैं। यह टोकन उनको विरासत में मिला है। राजीव उपाध्याय ने बताया कि करीब 400 वर्ष पूर्व अयोध्या नगरी की यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को श्री राम दरबार टोकन मिलता था। इसे श्रीराम टका भी कहा जाता था। अधिकांश टोकन पर संवत 1740 अंकित है यानी 1683 ईसवी। इनका कहना है कि टोकन यात्रियों के लिए यात्रा स्मरण की वस्तु तो था ही, साथ ही यह अयोध्या में श्रीराम मंदिर के अस्तित्व को भी पुख्ता करता है। टोकन के एक ओर श्रीराम भगवान सीता के साथ विराजमान हैं। पास में लक्ष्मण, भरत, शत्रुघन खड़े हैं। साथ ही हनुमान जी भक्ति भाव के साथ विराजमान हैं। टोकन के दूसरी ओर श्रीराम और लक्ष्मण हाथों में त्रिशूल धारण किए हुए हैं। कंधे पर धनुष टंगा है। उन्होंने बताया कि श्रीराम दरबार टोकन पीतल के साथ ही सोने और चांदी के भी होते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed