फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Railway was misled to become famous

मशहूर होने के लिए रेलवे को किया था गुमराह

Fri, 29 Apr 2022 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Railway was misled to become famous
जीआरपी पुलिस द्वारा पकड़ा गया ईमेल करने के आरोपी अंश - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। रेलवे सिक्योरिटी बोर्ड को ई-मेल कर रेलवे स्टेशन और ट्रेनों को बम से उड़ाए जाने की साजिश होने की फर्जी जानकारी देने वाले आरोपी को जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने मशहूर होने के इरादे से रेलवे को गुमराह कर चर्चाओं में आने के लिए ई-मेल की थी।
विज्ञापन

पत्रकार वार्ता के दौरान जीआरपी एसपी (आईपीएस ) अपर्णा गुप्ता ने बताया कि तीन दिन पूर्व रेलवे सिक्योरिटी बोर्ड को अंश शर्मा पुत्र संजय कुमार शर्मा निवासी हकीकतनगर पंजाबी बाग सहारनपुर ने ई-मेल की थी। अंश ने ईमेल के जरिए कहा था कि उसने चार लोगों को सहारनपुर रेलवे स्टेशन और ट्रेनों को उड़ाए जाने की साजिश करते हुए देखा है। इसका पता लगते ही रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया। एसपी सिटी राजेश कुमार ने आरपीएफ व जीआरपी के साथ चेकिंग अभियान चलाया था। इस मामले को लेकर रेलवे, जीआरपी और आरपीएफ गंभीर नजर आई थी, लेकिन जांच के बाद पता चला कि ई-मेल करके गुमराह किया गया है। एसपी अपर्णा गुप्ता ने बताया कि आरोपी अंश को गिरफ्तार किया गया, जिसने पूछताछ में बताया कि वह मशहूर होना चाहता था और अपने दोस्तों को दिखाना चाहता था कि उसकी एक ई-मेल से ट्रेनें रुक जाएंगी। इसलिए रेलवे को ई-मेल की थी और मनगढ़ंत कहानी बनाई थी। प्रेस वार्ता में जीआरपी इंस्पेक्टर प्रीता सिंह भी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed