फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Raids on sweet shops, stirred

मिठाई की दुकानों पर छापे, हड़कंप

Wed, 23 Mar 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Wed, 23 Mar 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
Raids on sweet shops, stirred
कलक्ट्रेट तिराहे पर मिठाइयों की जांच करती खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जिलाधिकारी कार्यालय के ठीक सामने कलेक्ट्रेट तिराहे पर मंगलवार को डीएम पवन कुमार के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट आरके गुप्ता की अगुवाई में मिठाई की दुकानों पर छापे मारे गए। इससे दोपहर कई घंटे तक हड़कंप मचा रहा। हंगामे और गहमागहमी के माहौल में मिठाइयों के चार नमूने लिए गए।
विज्ञापन


सिटी मजिस्ट्रेट आरके गुप्ता, खाद्य सुरक्षा विभाग के जिला अभिहित अधिकारी सुनील कुमार और सदर प्रभारी सुशील कुमार दुबे की अगुवाई में टीम ने कलेक्ट्रेट तिराहे पर अनुपम स्वीट्स, गुलाब हलवाई और नारंग स्वीट्स प्रतिष्ठानों पर छापे मारकर नमूने लिए।
विज्ञापन


अनुपम स्वीट्स के यहां से सफेद रसगुल्ले और मिल्क केक का सैंपल लिया गया। सफेद रसगुल्ले पर लगी चांदी की वर्क की भी जांच की गई। 

यह संदिग्ध नजर आई। इसके अलावा गुलाब मिठाई वाले के यहां से देसी घी से निर्मित आटे के लड्डू और नारंग स्वीट्स पर बूंदी के लड्डू के सैंपल लिए गए।

बूंदी लड्डू का पीलापन अधिक पाया गया। तीनों दुकानों पर छापे के कारण आसपास के व्यापारी और राहगीर जमा हो गए। काफी देर तक हंगामे और गहमागहमी के हालात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन सिटी मजिस्ट्रेट और पुलिस फोर्स की मौजूदगी में अधिक विरोध नहीं हो पाया। छापामार टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी एमके त्रिपाठी, पीके वर्मा, सुधीर सिंह सहित अन्य सदस्य शामिल रहे। आसपास के अन्य दुकानदारों को भी चेतावनी दी गई कि होली के नाम पर घटिया या मिलावटी मिठाइयां नहीं बेची जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed