फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Rage made for election of college management committee

कॉलेज प्रबंध समिति के चुनाव को लेकर बनी रार

Sat, 31 Oct 2020 10:05 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 10:05 PM IST
विज्ञापन
Rage made for election of college management committee
सहारनपुर। ग्राम पानसर स्थित किसान विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति के चुनाव को लेकर विवाद गहरा गया है। साधारण सभा के कुछ सदस्यों ने चुनाव अधिकारी को पत्र सौंपकर चुनाव प्रक्रिया का बहिष्कार करने का एलान किया है। ऐसे में आठ नवंबर को होने वाले मतदान विवादित रहने की संभावना है।
विज्ञापन

इस प्रकरण को लेकर प्रबंध समिति के अध्यक्ष रहे विवेक पुंडीर के अलावा तेजवीर सिंह, विनोद पुंडीर, नरेश पुंडीर, सुशील कुमार, देवेंद्र कुमार सहित काफी लोगों ने चुनाव अधिकारी सत्यवीर चौधरी को शिकायत पत्र सौंपा। कहा कि प्रबंध समिति के चुनाव में अवैध रूप से 147 सदस्य बना दिए गए हैं, जिनके खिलाफ आपत्ति भी दर्ज कराई गई है। इसकी सत्यापन और जांच नहीं कराई गई। उन्होंने कहा कि अवैध रूप से बनाए गए सदस्यों के कारण चुनाव प्रभावित होने की आशंका है, जिस कारण वह लोग आठ नवंबर को होने वाले चुनाव में हिस्सा नहीं लेंगे।
विज्ञापन

उधर, चुनाव अधिकारी सत्यवीर चौधरी (प्रधानाचार्य चिलकाना सुल्तानपुर इंटर कॉलेज) ने बताया कि सभी 678 सदस्यों की सूची उन्हें प्राप्त हुई है। जिला विद्यालय निरीक्षक के अनुमोदन पर उन्हें सूची मिली और उस सूची के अनुसार ही चुनाव संपन्न कराने की जिम्मेदारी मिली है। चुनाव अधिकारी का कार्य चुनाव कराना होता है, सदस्य बनाने या नाम हटाने का नहीं। उन्होंने बताया कि चुनाव प्रक्रिया के तहत शुक्रवार को नामांकनपत्र दाख्िल हो चुके हैं। दो नवंबर को नामांकन पत्र वापस लेने की तिथि निर्धारित है, जिसके बाद आठ नवंबर को मतदान कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर पुलिस तैनात कराने की मांग की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed