{"_id":"6935beb35d932c550c08ef18","slug":"public-representatives-should-go-among-the-people-not-lucknow-chief-minister-saharanpur-news-c-30-1-sha1004-164532-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ नहीं जनता के बीच जाएं जनप्रतिनिधि : मुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ नहीं जनता के बीच जाएं जनप्रतिनिधि : मुख्यमंत्री
Sun, 07 Dec 2025 11:21 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 07 Dec 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
सर्किट हाउस में बैठक लेने जाते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों को नसीहत देते हुए कहा कि बेवजह लखनऊ के चक्कर न लगाएं, बल्कि जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं का निराकरण करें। उन्होंने पदाधिकारियों को विकास योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाने के निर्देश दिए।
सर्किट हाउस में हुई बैठक में मुख्यमंत्री ने सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली के जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि पंचायत और विधानसभा चुनावों में कम समय रह गया है। ऐसे में जनप्रतिनिधि और संगठन पदाधिकारी समाज के उन लोगों तक अपनी पहुंच बनाए, जो पार्टी से दूर हैं। सरकार द्वारा हर वर्ग के लिए विकास योजनाएं संचालित की जा रही हैं। जो भी पात्र व्यक्ति इन विकास योजनाओं से अभी तक दूर हैं। उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाया जाए।
उन्होंने यह भी कहा कि जनप्रतिनिधि अधिक से अधिक जनता के बीच रहकर उनकी परेशानियों को दूर कराएं। पार्टी के नेता और पदाधिकारी उदासीनता को छोड़ दें। विपक्षी पार्टियां अभी भी देशभर में संविधान को बदलने के संबंध में दुष्प्रचार कर रही हैं। कार्यकर्ता और पदाधिकारी इस भ्रम को दूर करें।
विज्ञापन
आमजनता को जागरूक करने के साथ सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं। सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारने में जनप्रतिनिधिगण अपना सहयोग दें। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर जो भी विकास कार्य लंबित हैं। जनप्रतिनिधि उन सभी लंबित विकास प्रस्तावों को सीधे शासन तक पहुंचाएं। विकास योजनाओं को रफ्तार देने का कार्य करें।