{"_id":"5fff37208ebc3e31c965d4b3","slug":"protest-of-team-reached-to-remove-encroachment-saharanpur-news-mrt5203773192","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पैमाइश को लेकर अधिकारी व पूर्व नपा चैयरमेन आमने-सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पैमाइश को लेकर अधिकारी व पूर्व नपा चैयरमेन आमने-सामने
विज्ञापन
नानौता में अधिकारियों से वार्ता करते पूर्व चैयरमेन व समर्थक
- फोटो : SAHARANPUR
नानौता (सहारनपुर)। दिल्ली-यमनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग 709 बी के लिए अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर पंचायत व एनएचएआई सहित राजस्व विभाग की टीम को पूर्व नगर पंचायत चेयरमैन व उनके समर्थकों के विरोध का सामना करना पड़ा। इसके चलते टीम एक-दो दिन बाद पूरे रिकार्ड के साथ वापस आने की बात कहकर चली गई।
दिल्ली-सहारनपुर राजमार्ग पर फोरलेन का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसके अंतर्गत सड़क की जगह पर आने वाले अतिक्रमण को तोड़ा जाना है। इसी को लेकर नानौता नगर में बुधवार की सुबह से अतिक्रमण स्थलों पर उपजिलाधिकारी के यहां से भेजे गए पत्र में जेसीबी का प्रयोग किया जाना था। नगर के संजय चौक के निकट एक धार्मिक स्थल भी बना है। इस पर लोक निर्माण विभाग द्वारा उसकी दूरी का सीमांकन किया हुआ है। बुधवार को सीमांकन को लेकर जेसीबी मौके पर पहुंची तो सपा के जिला उपाध्यक्ष व पूर्व नगर पंचायत चेयरमैन अफजाल खान, सपा नगर अध्यक्ष सादिक सैफी व उनके समर्थकों ने इसका विरोध किया। उनका कहना था कि सड़क की गलत पैमाइश की गई है। सड़क का सेंटर गलत लिया गया है। उनका यह भी कहना था कि 10 किलोमीटर दूर रामपुर मनिहारान में सड़क के मध्य से दोनों ओर 90 फुट की दूरी तो वहीं नानौता में 104 फुट की दूरी क्यों ली जा रही है जो पूरी तरह से गलत है।
मौके पर एसडीएम रामपुर मनिहारान व लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के न होने के चलते राजस्व विभाग व नगर पंचायत के अधिकारी ने जेसीबी को रोकते हुए आगामी एक-दो दिन में दोबारा पूरे रिकॉर्ड के साथ पहुंचने की बात कही। इसके बाद टीम वापस लौट गई।