फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Program started in Gurdwaras on the manifestation of Guru Nanak Dev Ji

गुरुनानक देव जी के प्रकटोत्सव पर गुरुद्वारों में कार्यक्रम शुरु

Fri, 28 Oct 2022 11:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Program started in Gurdwaras on the manifestation of Guru Nanak Dev Ji
रामपुर मनिहारान के मेन बाजार में प्रभात फेरी में शामिल श्रद्वालु - फोटो : SAHARANPUR
गंगोह/रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। गुरुनानक देव जी के प्रकटोत्सव के उपलक्ष्य में गंगोह और नानौता क्षेत्र के गुरुद्वारों में कार्यक्रम शुरू हो गए हैं। गंगोह में कार्यक्रम की शुरुआत दो नवंबर को प्रभात फेरी से होगी।
विज्ञापन

गुरुनानक देव जी का प्रकटोत्सव आठ नवंबर को है। गंगोह के प्रमुख गुरुद्वारा दैदनोर में कार्यक्रम 25 अक्तूबर से शुरू हो गए हैं। प्रभात फेरी का कार्यक्रम चार नवंबर तक चलेगा। इसके बाद गुरुग्रंथ साहब के पाठ शुरू हो जाएंगे। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आए दाढ़ी जत्थे भाग लेंगे। रात में प्रकाश भी किया जाएगा। गंगोह गुरुद्वारा सिंह सभा के अध्यक्ष सरदार अरविंद पाल सिंह कपूर के अनुसार नगर में दो नवंबर को प्रभात फेरी के साथ कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे। हैड ग्रंथी निर्मल सिंह के नेतृत्व में प्रभात फेरी का कार्यक्रम पांच दिन तक होगा। आठ नवंबर को अन्य कार्यक्रमों के अलावा गुरु जी का लंगर भी चलेगा। गुरु नानकपुर, महंगी, बोड़पुर सहित क्षेत्र के अन्य गुरुद्वारों में भी आयोजन होंगे।
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान में गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में 11 दिवसीय प्रभात फेरी का पहले दिन नगर में शुभारंभ किया गया। प्रभात फेरी नगर के मेन बाजार स्थित गुरुद्वारे से शुरू होकर नगर के मेन बाजार, पुराना पंजाब नेशनल बैंक, मोहल्ला कायस्थान, मोहल्ला इकराम आदि से होती हुई वापस गुरुद्वारा परिसर में पहुंचकर संपन्न हुई। प्रभात फेरी में श्रद्धालु शब्द गुरुबाणी कीर्तन करते हुए चल रहे थे। प्रभात फेरी में गुरुद्वारा सभा के प्रधान सरदार मजेंद्र सिंह, मदन लाल बाटला, सुनील छाबड़ा, टिंकू बाटला, इंद्रजीत, परविंदर, सुनील छाबड़ा, गौरव कुमार, इकबाल सिंह, पवन बाटला, सतीश सचदेवा, अमोलक सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed