फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Procession taken out with pomp, echoed Shreeji's cheers

धूमधाम से निकाली शोभायात्रा, गूंजे श्रीजी के जयकारे

Fri, 03 Dec 2021 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Procession taken out with pomp, echoed Shreeji's cheers
मोहल्ला चौधरियन स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर में रजत प्रतिष्ठा महोत्सव में निकली रथ शोभायात्रा म - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। मोहल्ला चौधरियान स्थित प्राचीन श्री नदीश्वर दीन जैन मंदिर का वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव श्री 1008 चंद्रप्रभु भगवान की प्रतिमा स्थापना के साथ संपन्न हो गया। इस मौके पर शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें श्रीजी के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह से ही मंदिर में पहुंचकर जैन समाज के लोगों ने श्रद्धाभाव से पूूजा अर्चना की। प्रभु की मूर्ति को विराजमान करने का सौभाग्य आदिश जैन को मिला। इनके अलावा श्रीजी की मूर्ति को जैन समाज के अध्यक्ष राजेश कुमार जैन, अविनाश जैन, विनय जैन बिन्नी, देव कुमार जैन विराजमान किया। शांतिधारा करने का सौभाग्य देव कुमार जैन को मिला और ध्वनि यंत्र बजाने का सौभाग्य राजीव जैन व सतेंद्र जैन को प्राप्त हुआ। नगर विधायक संजय गर्ग ने भी श्रद्धाभाव से पूजा अर्चना की। उन्होंने कहा कि प्राचीन नंदीश्वर दीप जैन मंदिर में आने वाले व्यक्ति की हर मुराद पूरी होती है। इसके पश्चात मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई, जो विभिन्न बाजारों से होते हुए मंदिर में पहुंचकर संपन्न हुई। इसके साथ ही श्रीजी का अभिषेक किया गया। इस दौरान विनय जैन, अविनाश जैन, सचिन जैन, तरुण जैन, दीपक जैन, आयुष जैन राजा, भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, कुलभूषण जैन, अजय जैन, संजीव जैन, राजीव जैन, दिनेश जैन, देवेंद्र जैन भगत, प्रकाश जैन, तरुण जैन, प्रवीण जैन, रविंद्र जैन, आलोक जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed