{"_id":"6202bb1403ee7f5b00171dd1","slug":"preparations-for-pm-modi-s-program-intensified-drones-will-be-monitored-saharanpur-news-mrt576302664","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारियां तेज, ड्रोन से होगी निगहबानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारियां तेज, ड्रोन से होगी निगहबानी
विज्ञापन
रिमाउंट डिपो मैदान पर प्रधानमंत्री की चुनावी सभा स्थल का निरीक्षरण करते अधिकारी
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। चुनावी सभा को संबोधित करने सहारनपुर आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम की तैयारी तेज हो गई है। पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने जनसभा स्थल का जायजा लेकर सुरक्षा सहित तमाम बिंदुओं पर चर्चा की। पुलिस की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएंगे। इसके साथ ही ड्रोन कैमरों से भी नजर रखी जाएगी।
सहारनपुर में 10 फरवरी को देहरादून रोड पर जेल चुंगी के नजदीक स्थित रिमाउंट डिपो मैदान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनसभा को संबोधित करेंगे। इसको लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। मंगलवार को भी एडीजी राजीव सभरवाल, जिलाधिकारी अखिलेश सिंह, एसएसपी आकाश तोमर, एसपी सिटी राजेश कुमार ने रिमाउंट डिपो मैदान का जायजा लिया। सुरक्षा के साथ ही अनेक बिंदुओं पर चर्चा की गई। खामियां मिलने पर संबंधित अधिकारियों व्यवस्था में सुधार के निर्देेश दिए गए।
एसपीजी ने डाला डेरा, बन रहे चार हेलीपैड
प्रधानमंत्री की जनसभा को लेकर एसपीजी ने सहारनपुर में डेरा डाल दिया है। एसपीजी के अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। इसके साथ ही स्थानीय पुलिस अधिकारियों के वार्ता की। जनसभा स्थल पर मंच के पास सुरक्षा की कमान एसपीजी के हाथों में रहेगी, जबकि अन्य व्यवस्था अर्द्धसैनिक बलों व पीएसी के जवानों के अलावा पुलिस संभालेगी। कार्यक्रम स्थल पर ही चार हेलीपैड बनाए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री के साथ तीन हेलीकाप्टर आएंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर के लिए अलग से हेलीपैड बन रहा है।
विज्ञापन
अधिकारियों के साथ इतनी फोर्स रहेगी तैनात
पीएम की जनसभा के मद्देनजर सुरक्षा के लिए दो एडीजी, दो डीआईजी, पांच एसपी, 12 एडिशनल एसपी, 21 डिप्टी एसपी, 18 थानों के प्रभारी, 35 निरीक्षक, 235 उपनिरीक्षक, 1150 कांस्टेबल, 16 यातायात पुलिस के उपनिरीक्षक, पांच कंपनी पीएसी तैनात रहेंगी।
रूट डायवर्जन प्लान भी लागू करेगी
पीएम व सीएम के कार्यक्रम को लेकर पुलिस की ओर रूट भी डायवर्ट किया जाएगा। इसको लेकर एसएसपी आकाश तोमर ने यातायात पुलिस को निर्देश दिए हैं। पुलिस डायवर्जन प्लान बनाने में लगी है।
भाजपा शीर्ष नेताओं ने देखीं तैयारियां
भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल व प्रदेश मंत्री डॉ. चंद्र मोहन सहित अनेक पदाधिकारियों ने रिमाउंट डिपो मैदान पर जाकर कार्यक्रम की तैयारियां देखी।
रैली को सफल बनाने में जुटे कार्यकर्ता
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों की क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल व प्रदेश मंत्री डॉ. चंद्रमोहन ने समीक्षा की। उन्होंने पार्टी कार्यालय पर आयोजित बैठक में कहा कि दूसरे चरण के चुनाव के लिए पीएम व सीएम सहारनपुर आ रहे हैं। जनसभा को देखने के लिए विभिन्न जगहों पर एलईडी लगाई जाएं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पीएम व सीएम के भाषण को लाइव सुना जाएगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सैनी, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, जिला पंचायत अध्यक्ष मांगेराम चौधरी, लोकेश प्रजापति, पूर्व विधायक महावीर राणा, लाजकृष्ण गांधी, अशोक कंसल, राजसिंह माजरा, सुरेंद्र शर्मा, बिजेंद्र कश्यप हेमंत अरोड़ा, गौरव गर्ग, विपिन चौधरी मौजूद रहे।

रिमाउंट डिपो मैदान पर प्रधानमंत्री की चुनावी सभा स्थल का निरीक्षण करते भाजपा नेतागण- फोटो : SAHARANPUR

रिमाउंट डिपो मैदान पर प्रधानमंत्री की चुनावी सभा स्थल पर हेलिपेड़ तैयार करते कर्मी- फोटो : SAHARANPUR