{"_id":"617994896c052b09e4754fd5","slug":"preparations-completed-diwali-fair-will-be-held-from-today-saharanpur-news-mrt562523181","type":"story","status":"publish","title_hn":"तैयारियां हुई पूरी, आज से लगेगा दीपावली मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तैयारियां हुई पूरी, आज से लगेगा दीपावली मेला
विज्ञापन
गांधी पार्क में दीपावली पर लगने वाले मेला के लिये लगती दुकाने
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। नगर निगम द्वारा आज से गांधी पार्क मैदान में विकास दीपोत्सव (दीपावली मेला) शुरू हो जाएगा। उसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस आयोजन के साथ ही जनमंच में तीन दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। यह मेला तीन नवंबर तक चलेगा, जिसमें लेजर शो मुख्य आकर्षण होगा।
मेले का उद्घाटन बृहस्पतिवार (आज) को कैराना से भाजपा सांसद प्रदीप चौधरी करेंगे। मेला अध्यक्ष एवं महापौर संजीव वालिया और नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने बुधवार को गांधी पार्क मैदान और जनमंच में पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया।
नगरायुक्त ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप मेले में स्वनिधि योजना के लाभार्थी, पटरी दुकानदारों, वेंडरों को उनकी आमदनी बढ़ाने के लिए एक प्लेटफार्म उपलब्ध कराने एवं स्वयं सहायता समूह तथा हस्तशिल्प व्यवसायियों को रोजगार प्रोत्साहन के लिए यह आयोजन हो रहा है। मेले में आवश्यक वस्तुओं तथा फूड स्टॉल लगाए जाएंगे। वहीं बच्चों के मनोरंजन के लिए हॉर्स राइडिंग, कैमेल राइडिंग, विभिन्न प्रकार के झूले, चाट पकौड़ी सहित विभिन्न व्यंजनों के स्टाल भी लगेंगे। लेजर शो इस मेले का मुख्य आकर्षण होगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बैंड, ध्वज गीत, बच्चों का फैशन शो, नाटक लड़ाई का मंचन, मैजिक शो, श्रीराम के अयोध्या आगमन पर आधारित नृत्य नाटिका, म्यूजिकल कार्यक्रम, मार्शल आर्ट की प्रस्तुति के अलावा 100 किलोग्राम फूलों से आयोजित महारास कार्यक्रम भी शामिल रहेगा।

गांधी पार्क में दीपावली पर लगने वाले मेला के लिये लगती दुकाने- फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन