फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Preparations complete, voter list will be reviewed from today

तैयारियां पूरी, आज से चलेगा मतदाता सूची पुनरीक्षण

Mon, 16 Nov 2020 10:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Preparations complete, voter list will be reviewed from today
तैयारियां पूरी, आज से मतदाता सूची का होगा पुनरीक्षण
विज्ञापन

सहारनपुर। विधानसभा चुनाव 2022 के लिए फोटोयुक्त मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान आज से शुरू होगा। यह कार्यक्रम 15 दिसंबर तक चलेगा। इस एक माह के दौरान मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और हटवाने के लिए दावे और आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी। जनपद मुख्यालय से एसडीएम सदर मतदाता पंजीकरण का शुभारंभ करेंगेे।
चुनाव आयोग ने मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए गाइडलाइन जारी कर दी है। जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी अखिलेश सिंह ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर ली है। सभी ईआरओ आलेख्य प्रकाशन की सूचना मंगलवार सुबह साढ़े दस बजे तक नियत प्रारूप-5 में भेजेंगे। 31 अक्तूबर तक जितने भी एपिक (फोटोयुक्त मतदाता पहचानपत्र) जनरेट किए गए हैं, उनका डाटा सर्वर पर डालना होगा। ताकि पहचानपत्र तैयार कर मतदाताओं को उपलब्ध कराई जा सकें।
विज्ञापन

- युवाओं और महिलाओं के वोट बनाने पर रहेगा जोर
पीठासीन अधिकारियों को क्षेत्र के 20-20 ऐसे बूथों की सूची बनानी होगी, जहां महिलाएं सूची में शामिल होने से वंचित हैं। 18 साल की उम्र के वोटरों को वोट बनवाने में विशेष ध्यान रखा जाएग। बीएलओ को इसके लिए लक्ष्य निर्धारित किया जाएगा। स्कूल/कालेजों में हेल्प डेस्क बनाई जाएगी, जहां पात्र छात्र/छात्राओं के नाम जोड़े जाएंगे। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, महिला हेल्प वर्कर एवं कोटेदार से भी सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ये है पुनरीक्षण का कार्यक्रम
-- 17 नवंबर को फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन होगा।
-- 17 नवंबर से 15 दिसंबर तक दावे/आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि रहेगी।
-- 22, 28 नवंबर, 05 और 13 दिसंबर को दावे/आपत्ति प्राप्त करने हेतु विशेष अभियान।
-- 05 जनवरी 2021 तक दावे और आपत्तियों का ईआरओ द्वारा निस्तारण किया जाएगा।
-- 14 जनवरी 2021 को पूरक सूचियों की छपाई का कार्य किया जाएगा।
--15 जनवरी 2021 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
--------------------
----- लोकसभा चुनाव 2019 में मतदाताओं की संख्या
विस सीट ------------- मतदाता
बेहट ------------------ 353285
सहारनपुर नगर ------ 410072
सहारनपुर देहात ------ 332489
देवबंद ---------------- 334561
रामपुर मनिहारान --- 306474
नकुड़ ---------------- 341274
गंगोह ---------------- 369367
कुल मतदाता -------- 2447522
------ विधानसभा चुनाव 2017 में मतदाताओं की संख्या
विस सीट ---------- मतदाता
बेहट --------------- 336422
सहारनपुर नगर --- 393318
सहारनपुर देहात --- 317139
देवबंद ------------- 326940
रामपुर मनिहारान--- 297515
नकुड़ -------------- 329152
गंगोह ------------- 357065
कुल मतदाता ----- 2357551
-------------- वर्जन
फोटोयुक्त मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर तैयारियां पूरी हैं, सभी अधिकारियों के साथ बैठक करके पुनरीक्षण कार्य आयोग के मानकों के अनुरूप कराने का निर्देश दिया गया है। -- अखिलेश सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed