{"_id":"5df678de8ebc3e87a10df7eb","slug":"preparations-begin-for-saharanpur-rangotsav-saharanpur-news-mrt458800332","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर रंगोत्सव की तैयारी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर रंगोत्सव की तैयारी शुरू
विज्ञापन
सहारनपुर। जिला प्रशासन ने सहारनपुर रंगोत्सव की तैयारियों शुरू कर दी हैं। रंगोत्सव में 17 से 23 दिसंबर तक मुख्य कार्यक्रम होंगे जबकि सात जनवरी तक स्थानीय सांस्कृतिक कार्यक्रम चलेंगे। अब यह कार्यक्रम महाराज सिंह कालेज के ग्राउंड में होंगे। रविवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर दिशा निर्देश दिए।
सप्ताह भर चलने वाले सहारनपुर रंगोत्सव के मुख्य कार्यक्रम में सातों दिन अलग अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। रंगोत्सव के पहले दिन अतुल्य भारत कार्यक्रम होगा। इसमें कई राज्यों के कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पेश करेंगे। 18 दिसंबर को होने वाली राष्ट्रवादी साहित्य संध्या में देश के नामी शायर और कवि प्रतिभाग करेंगे। 19 दिसंबर को अवधी-भोजपुरी नाइट में देश की विख्यात गायिका मालिनी अवस्थी एवं अन्य अपनी गायकी से समां बांधेंगी। 20 दिसंबर को होने वाली सूफी नाइट में मशहूर गायक हंसराज हंस जलवा बिखेरेंगे। 21 दिसंबर को गजल नाइट में आकर्षण का केंद्र डॉक्टर हरिओम रहेंगे। 22 दिसंबर को पंजाबी नाइट होगी। 23 दिसंबर को शादाब साबरी अपनी प्रस्तुति देंगे। सिटी मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा ने बताया कि रविवार को महाराज सिंह कालेज ग्राउंड पर चल रही तैयारियों का निरीक्षण किया गया। रंगोत्सव में 17 से 23 दिसंबर तक मुख्य कार्यक्रम और सात जनवरी तक स्थानीय सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इस दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विनोद कुमार, एसडीएम सदर अनिल कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।