फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Pregnant disappeared from District Women's Hospital

जिला महिला अस्पताल से गर्भवती गायब

Tue, 11 Aug 2020 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Pregnant disappeared from District Women's Hospital
सहारनपुर। जिला महिला अस्पताल में डिलीवरी के लिए भर्ती हुई एक गर्भवती की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर परिजन गुपचुप तरीके से गर्भवती को लेकर फरार हो गए। विभाग परिजनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा रहा है। पुराने शहर के एक मोहल्ले की महिला को प्रसव पीड़ा के चलते जिला महिला अस्पताल में भर्ती किया गया था। नियमानुसार डिलीवरी से पहले महिला की कोरोना जांच कराई गई। एंटीजन कोरोना किट से जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जैसे ही परिजनों को रिपोर्ट पॉजिटिव आने का पता चला तो वह गुपचुप तरीके से महिला की अस्पताल से लेकर निकल गए। इसका पता तब चला जब डॉक्टर डिलीवरी के लिए महिला को लेने के लिए पहुंचे काफी तलाश के बाद भी महिला अस्पताल में नहीं मिली इसकी जानकारी सीएमएस डॉ ममता सोनी द्वारा सीएमओ डॉक्टर बीएसपी को दी गई। अस्पताल प्रशासन महिला के परिजनों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने की तैयारी में है।
विज्ञापन

प्रसव पीड़ा के चलते एक गर्भवती को जिला महिला अस्पताल में भर्ती किया गया था। डिलीवरी से पहले महिला की कोरोना जांच कराई गई। रिपोर्ट का पता चलने के बाद परिजन चुपचाप तरीके से महिला को लेकर कहीं गायब हो गए हैं। परिजनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जा रही है।
विज्ञापन

- बीएस सोढ़ी, सीएमओ सहारनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed