फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Precautions are necessary to prevent eye flu

Saharanpur News: आई फ्लू से बचाव को सावधानियां जरूरी

Wed, 02 Aug 2023 11:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Aug 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
Precautions are necessary to prevent eye flu
देवबंद। नवाज गर्ल्स पब्लिक स्कूल में चिकित्सीय कार्यक्रम हुआ, जिसमें बच्चों को आई फ्लू से बचाव की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

बुधवार को तालीमाबाद स्थित नवाज गर्ल्स पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. एमडी जीशान और डॉ. नेहा ने छात्राओं को बताया कि वर्तमान में आई फ्लू के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। आंखों में संक्रमण की समस्या के चलते कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। बताया कि आंखे आना, आंखों का लाल होना, खुजली आना आदि सामान्य समस्या है। इसे चिकित्सीय भाषा में कंजक्टिवाइटिस कहते हैं। यह एक्यूट या क्रॉनिक दोनों ही रूपों में हो सकती है और दो सप्ताह में यह अपने आप ही ठीक हो जाती है। लेकिन कई लोगों में कंजक्टिवाइटिस के कारण गंभीर लक्षण दिखाई देते हैं, जिसे तुरंत उपचार की जरूरत होती है। उन्होंने बच्चों को आंखों को बार-बार न छूने, आसपास साफ-सफाई का ध्यान रखने, बाहर जाते समय काला चश्मा पहनने, समय-समय पर गुनगुने पानी से आंखों को धोने, मोबाइल और टीवी देखने से बचने और आई फ्लू के लक्षण दिखते ही डॉक्टर को दिखाने का सुझाव दिया। इस दौरान स्कूल की प्रिंसिपल फौजिया खान समेत स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed