फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   postponed

कोरोना वायरस के डर से जैन समाज की शोभायात्रा स्थगित

Tue, 17 Mar 2020 10:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
postponed
कोरोना वायरस के डर से जैन समाज की शोभायात्रा स्थगित
विज्ञापन

चिलकाना। जैन तीर्थकर ऋषभ देव जी की जयंती पर मंगलवार को गांव सुल्तानपुर में कोरोना वायरस के डर से शोभायात्रा स्थगित कर दी और संपूर्ण कार्यक्रम मंदिर परिसर में संपन्न हुए।
मंगलवार को सुल्तानपुर में श्री दिगंबर जैन समिति के तत्वावधान में भगवान ऋषभ देव जयंती पर मंदिर प्रांगण में आयोजित कार्यक्रमों के अंतर्गत सर्वप्रथम ध्वजारोहण योगेश कुमार उदित कुमार जैन ने किया। इसके बाद प्रवीण कुमार राहुल जैन ने श्रीजी के चित्र का अनावरण किया और विजय कुमार, नवीन जैन ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। श्रीजी की प्रथम आरती श्रीयांश कुमार जैन ने की। मंदिर प्रांगण में जैन समाज के बच्चों, महिलाओं और पुरुषों ने धार्मिक भजन, कीर्तन एवं नृत्य का कार्यक्रम प्रस्तुत किया। रथ यात्रा की अनुमति रद्द होने के कारण जैन समाज के लोगों ने मंदिर परिसर में ही रथयात्रा निकाली। रथ पर ख्वासी के रूप में मोती चंद जैन परिवार, सारथी आशीष कुमार अनिकेत जैन, खजांची सुकेश कुमार जैन, इंद्र वीरेंद्र कुमार, सचिन जैन तथा दिनेश कुमार, अरुण कुमार जैन रहे। श्रीजी के महा मस्तकाभिषेक में सकल जैन समाज के लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

जैन समाज के संरक्षक सुधीर कुमार जैन, अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार जैन, उपाध्यक्ष विजेंद्र जैन, श्रेयांश कुमार जैन, महामंत्री निशांक जैन, मंत्री प्रवीण जैन, कोषाध्यक्ष रोहित जैन सहित प्रमोद जैन, राकेश जैन, गौरव जैन, मनोज जैन, अभिनंदन जैन, जिनेंद्र जैन, बोस कुमार जैन, लवी जैन, शालू जैन, नवीन जैन, हंस कुमार जैन, ऋषभ जैन, संदीप जैन, सचिन जैन, अर्पित जैन, राजीव जैन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed