फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Poster of Bhim Army torn in Nalhera Gurjar, protested

नल्हेड़ा गुर्जर में फाड़ा भीम आर्मी का पोस्टर, विरोध जताया

Sun, 30 Aug 2020 10:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Poster of Bhim Army torn in Nalhera Gurjar, protested
रामपुर मनिहारान के गांव नल्हेडा गुर्जर में जानकारी लेती पुलिस - फोटो : SAHARANPUR
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। भीम आर्मी के स्थापना दिवस पर गांव नल्हेड़ा गुर्जर के मुख्य चौराहे पर लगाए गए संगठन के पोस्टर शनिवार रात को अराजक तत्वों ने फाड़ दिया। सुबह जब पोस्टर फटा देखा तो कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्यकर्ताओं को समझा-बुझा कर शांत किया।
विज्ञापन

भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष रोहित राज गौतम ने थाने में तहरीर देकर बताया कि गांव नल्हेड़ा गुर्जर में भीम आर्मी के स्थापना दिवस का मुख्य चौराहे पर सर्वसमाज की ओर से एक पोस्टर लगाया गया था। इसे कुछ असमाजिक तत्वों द्वारा रात किसी वक्त फाड़ दिया गया। पोस्टर पर महापुरूषों के चित्र छपे थे। जब सुबह कार्यकर्ताओं ने पोस्टर फटा देखा तो उसकी सूचना भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष रोहित राज गौतम व पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी कुलदीप सिंह, चौकी इंचार्ज रविन्द्र कुमार ने लोगों को समझा बुझाकर मामले को शांत किया।
विज्ञापन

उधर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह का कहना है कि पोस्टर फाड़ने का मामला था जिसे शांत करा दिया गया है। गांव में कहीं कोई तनाव नहीं है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed