फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Police took statements of gang members caught in Muzaffarnagar jail

Saharanpur News: मुजफ्फरनगर में पकड़े गिरोह के सदस्यों के जेल में पुलिस ने लिए बयान

Tue, 21 Nov 2023 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Nov 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
Police took statements of gang members caught in Muzaffarnagar jail
सहारनपुर। यूबीआई की शाखा से चेक चोरी कर 2.70 लाख रुपये दूसरे बैंकों से कैश कराने के मामले में कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने मुजफ्फरनगर पहुंचकर मामले की जांच की है।
विज्ञापन

पिछले दिनों मुजफ्फरनगर में चेक चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया था, जिसके सदस्य जेल में बंद हैं। पुलिस ने इन आरोपियों के जेल में बयान दर्ज किए हैं। इनके जरिए पुलिस यूबीआई की शाखा से चेक चोरी करने वाले आरोपियों पहुंचने की कोशिश कर रही है। रेलवे रोड स्थित यूनियन बैंक आफ इंडिया के शाखा प्रबंधक अरुण पंवार ने बैंक से तीन चेक चोरी होने की रिपोर्ट कोतवाली सदर बाजार में दर्ज कराई थी। खाताधारकों के चेक बॉक्स से चोरी कर दूसरे बैंकों से कैश कराए थे। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। क्योंकि, फुटेज में युवक चेक बॉक्स से छेड़छाड़ करते हुए नजर आ रहे थे।
विज्ञापन

कोतवाली सदर बाजार इंस्पेक्टर प्रवेश सिंह ने बताया कि दस नवंबर को मुजफ्फरनगर की नई मंडी कोतवाली पुलिस ने चेक चोरी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को जेल भेजा था। पुलिस को आशंका है कि यूबीआई से चेक चोरी करने वाले आरोपी भी इसी गिरोह के सदस्य हैं। इसलिए कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने मुजफ्फरनगर जेल में आरोपियों के बयान दर्ज किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed