फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   'Police officer should be serious in crimes related to women'

‘महिलाओं से जुड़े अपराधों में गंभीर रहें पुलिस अफसर’

Thu, 15 Oct 2020 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
'Police officer should be serious in crimes related to women'
‘महिलाओं से जुड़े अपराधों में गंभीर रहें पुलिस अफसर’
विज्ञापन

सहारनपुर। डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल ने परिक्षेत्र के सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली जिले के पुलिस अफसरों को निर्देश दिए कि मिशन शक्ति के तहत महिलाओं से जुड़े अपराधों को पंजीकृत करने और तत्काल कार्रवाई के लिए गंभीरता अपनाएं। नवरात्र सहित अन्य त्योहारों पर सराफा सहित अन्य कारोबारियों के प्रतिष्ठानों पर सुरक्षा प्रबंधों पर लगातार नजर रखी जाए। सुरक्षा प्रबंधों में लापरवाही न हो। हर दिन की ड्यूटी रजिस्टर में अपडेट हो।
बृहस्पतिवार को डीआईजी कार्यालय पर मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। उन्होंने नवरात्र के शुभारंभ पर महिलाओं की सुरक्षा और जागरूकता के लिए अभियान चलाने को कहा। पॉक्सो एक्ट, दुष्कर्म, सामूहिक दुष्कर्म, घरेलू हिंसा जैैसे मामलों में त्वरित कार्रवाई की जाए। न्यायालयों में ऐसे मामलों में सख्त पैरवी के साथ आरोपियों को सजा दिलाई जाए। उन्होंने बताया कि परिक्षेत्र में पॉक्सो एक्ट में चिह्नित 10 में से दो केस में सजा हुई है। अन्य आठ मामलों के लिए भी जल्द प्रक्रिया पूरी कराने का प्रयास किया जाए।
विज्ञापन

डीआईजी ने परिक्षेत्र के बड़े अपराधियों सुशील मूंछ, संजीव उर्फ जीवा मुजफ्फरनगर, आकाश जाट शामली, मुकीम काला शामली के मुकदमों में प्रभावी पैरवी करने के निर्देश दिए। गैंगस्टर में निरुद्ध अपराधियों की संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई और तेज की जाए। तीन वर्ष में जेल से बाहर आए अपराधियों को थाने बुलाने के साथ उन पर निगरानी की जाए। अवैध खनन और भ्रष्टाचार के मामलों में पुलिस की संलिप्तता मिले तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed