Saharanpur: आखिर खुल गया नेहा की हत्या का राज, दो दिन पहले मिला था कंकाल, कातिल प्रेमी ने उगला पूरा सच
Saharanpur News : आखिर नेहा की हत्या का राज खुल गया है। गिरफ्तार किए गए प्रेमी ने पुलिस पूछताछ में वारदात का पूरा सच उगल दिया है।
विस्तार
सहारनपुर के नानौता थाना क्षेत्र में दो दिन पहले मिला कंकाल गांव आत्तेपुर निवासी महिला नेहा का था। प्रेम-प्रसंग के चलते शादी का दबाव डालने पर नेहा की गांव के ही उसके प्रेमी गुरुदयाल उर्फ गुरु ने गला घोंटकर हत्या कर दी थी। बाद में उसके शव को भैंसराऊ के जंगल में फेंक दिया था। पुलिस ने गुरुदयाल को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा किया है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
एसपी देहात सागर जैन ने पुलिस लाइन में पत्रकारों को हत्याकांड के खुलासे की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रविवार 12 मार्च को भैंसराऊ के जंगल में महिला का कंकाल मिला था। जिसकी पहचान कपड़ों और बरामद सामान के आधार पर आत्तेपुर निवासी रोशन लाल की पत्नी नेहा के रूप में हुई।
यह भी पढ़ें: Shamli News: नींव की खोदाई में मिले एक हजार साल पुराने सोने-चांदी के सिक्के, अंकित है मुस्लिम बादशाह का नाम
बताया गया कि नेहा 31 जनवरी को गायब हो गई थी। पुलिस ने जांच-पड़ताल के उपरांत गांव के ही हत्यारोपी गुरुदयाल उर्फ गुरु को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा किया। एसपी देहात के अनुसार, पूछताछ में गुरुदयाल ने बताया कि करीब पांच साल से उसके नेहा के साथ प्रेम-प्रसंग थे।
यह भी पढ़ें: सरिया लूट मामला: यूट्यूबर फरमानी नाज बोलीं-पिता-भाई चोर नहीं, मीडिया द्वारा फोटो लेने पर भड़कीं
बताया गया कि नेहा चार बच्चों की मां थी, जबकि वह अविवाहित था। नेहा उस पर भाग कर शादी करने का दबाव बना रही थी। ऐसा न करने पर दुष्कर्म का आरोप लगाकर जेल भिजवाने की धमकी दे रही थी। वह उससे शादी नहीं करना चाहता था। इसी कारण उसने 31 जनवरी की रात में उसे जंगल में बुलाया और उसकी दुपट्टे से गला दबाकर हत्या कर शव को जंगल में ले जाकर फेंक दिया था।