{"_id":"6897964821cade1d9409c564","slug":"police-failed-to-solve-the-theft-of-80-lakh-rupees-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-156053-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: 80 लाख की चोरियां खोल पाने में फेल साबित हुई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: 80 लाख की चोरियां खोल पाने में फेल साबित हुई पुलिस
Sun, 10 Aug 2025 12:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 10 Aug 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र की दो पॉश कॉलोनियों में करीब 80 लाख की हुई चोरियां खोल पाने में पुलिस फेल साबित हुई। दोनों घटनाएं अनसुलझी हैं। चोरों का पुलिस अभी तक कोई सुराग नहीं लगा सकी है। चोरी के शिकार लोग पुलिस को सीसीटीवी फुटेज तक मुहैया करा चुके हैं। इसके बावजूद पुलिस चोरों तक नहीं पहुंच पाई है।
शहर की पॉश कॉलोनियों में भी चोर घटनाओं को अंजाम देने में नहीं हिचकते हैं। 27 जुलाई 2024 को थाना सदर बाजार क्षेत्र की पॉश कॉलोनी मिशन कंपाउंड में ऑक्सीजन सिलिंडर कारोबार के घर करीब 40 लाख रुपये की चोरी हुई थी। इसमें चोर आठ लाख रुपये की नकदी, 20 से 25 तोला सोने-चांदी के आभूषण ले गया था। मकान के आसपास लगे सीसीटीवी में चोर कैद हुआ था। इसके बाद पुलिस को रेलवे स्टेशन पर चोर की लोकेशन मिली थी। उसके पानीपत, हरिद्वार में पैंफलेट लगवाए गए थे। पुलिस ने चोर की पहचान कर नाम भी जारी किया था, लेकिन पुलिस उसको अभी तक नहीं पकड़ सकी है।
तीन जुलाई 2025 को जेवी जैन डिग्री कॉलेज रोड पर पुलिस लाइन गेट के सामने कमल कॉलोनी में सीए के घर चोरों ने दिनदहाड़े करीब 40 लाख की चोरी की थी। चोर छह लाख की नकदी और 34 लाख की ज्वैलरी ले गए थे। मकान मालिक ने मकान के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सौंपी थी। उसमें चोरों के चेहरे दिखाई दे रहे थे, लेकिन पुलिस इस मामले को भी अब भूल चुकी है।
विज्ञापन
चोरों को पकड़ने के लिए टीम गठित की गई है। गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा। - व्योम बिंदल, एसपी सिटी