{"_id":"605390c78ebc3ec89c780de9","slug":"police-details-of-nepal-s-runaway-servant-are-being-searched-saharanpur-news-mrt53057259","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल भागे नौकर की कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल भागे नौकर की कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस
विज्ञापन

सहारनपुर। ज्वालानगर में भाजपा नेता के घर 40 लाख की चोरी करने वाले नेपाली नौकर दिनेश की पुलिस कॉल डिटेल खंगाल रही है। आरोपी वारदात कर नेपाल भाग गया था।
नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ज्वालानगर निवासी उद्यमी, भाजपा नेता और अभिनेत्री कायनात अरोड़ा के ताऊ केएल अरोड़ा के घर सोमवार रात नौकर दिनेश तीन लाख की नगदी व करीब 37 लाख रुपये के जेवरात चोरी कर फरार हो गया था। सीसीटीवी में पूरा घटनाक्रम कैद हो गया था। पुलिस ने नौकर दिनेश की घेराबंदी के लिए आसपास के जिलों और नेपाल बार्डर की पुलिस को अलर्ट किया, लेकिन वह हाथ नहीं लग सका। जांच में सामने आया था कि आरोपी नेपाल पहुंच चुका है। दिनेश को केएल अरोड़ा के घर रखवाने वाले पुराने नौकर परमानंद से पुलिस ने पूछताछ की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि दिनेश की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। वह सहारनपुर और नेपाल में किस-किस के संपर्क में रहा, इसकी पड़ताल की जा रही है। परमानंद को भी उसके गांव या जनपद के बारे में जानकारी नहीं है। न ही केएल अरोड़ा ने दिनेश का सत्यापन कराया था। पुलिस टीमें नेपाल भी जाएंगी।