फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Police caught two more accused of murder

हत्या के दो और आरोपी पुलिस ने पकड़े

Mon, 15 Aug 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Aug 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Police caught two more accused of murder
गदरहेड़ी में मोनू की शोक सभा में कार्यवाही का आसवासन देते सरसावा इंसपेक्टर - फोटो : SAHARANPUR
हत्या के दो और आरोपी पुलिस ने पकड़े
विज्ञापन

सहारनपुर। सरसावा थाना क्षेत्र के गांव गदरहेड़ी में मोनू की गोली मारकर हत्या और उसके पिता सेठपाल को घायल करने के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक चार आरोपी पकड़े जा चुके हैं, जबकि तीन फरार चल रहे हैं।
एसएसपी डॉ विपिन ताडा ने बताया बाइक निकालने को लेकर हुए विवाद में थाना सरसावा के गांव गदरहेड़ी में सेठपाल और उसके पुत्र मोनू की गांव में ही रहने वाले पूर्व सैनिक वरूण ने अपने साथियों के साथ मिलकर गोली मारकर हत्या कर दी थी। मुख्य आरोपी वरूण और बाबू को पुलिस ने दो दिन पूर्व गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि रविवार को सरसावा पुलिस ने एक सूचना के आधार पर अन्य आरोपी सुमित और नीरज उर्फ टिंकू निवासी गदरहेड़ी को भी गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त सरिया आदि हथियार बरामद हुए। पुलिस ने दोनों को चालान कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। इस मामले में अभी तीन आरोपी फरार चल रहे हैं, जिनकी गिरफ्तारी को पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोक सभा में रोष जताया, थाने के घेराव की घोषणा सरसावा। गदरहेड़ी गांव में रविवार को मोनू की शोक सभा का आयोजन हुआ। परिजनों, रिश्तेदारों के अलावा आसपास के सैकड़ो ग्रामीण शामिल हुए। शोक सभा में ग्रामीणों ने मोनू के सभी हत्यारोपियों की गिरफ्तारी न होने पर आक्त्रसेश जताया। इस दौरान कुछ ग्रामीणों ने थाने के घेराव की घोषणा कर दी। जिसकी जानकारी पाकर सरसावा इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह शोक सभा में पहुंचे तथा बताया कि चार आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए है, बाकी तीन की जल्द गिरफ्तारी होगी। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और पीड़ित को न्याय दिलाने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed