फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Police arrested two accused including Bhim Army leader in case of damaged of Ambedkar statue

आंबेडकर प्रतिमा खंडित प्रकरण: भीम आर्मी कार्यकर्ता सहित दो गिरफ्तार, पुलिस दे रही ताबड़तोड़ दबिश

Sat, 21 Sep 2019 10:24 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 21 Sep 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
Police arrested two accused including Bhim Army leader in case of damaged of Ambedkar statue
भाम आर्मी कार्यकर्ता सहित दो गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर जिले के घुन्ना में डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा खंडित होने के बाद हुए बवाल के आरोपियों की पुलिस ने गिरफ्तारी शुरू कर दी है। पुलिस ने भीम आर्मी कार्यकर्ता सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


देहात कोतवाली पुलिस को घुन्ना में हुए बवाल में नामजद एक आरोपी के बेहट रोड पर होने की सूचना मिली। पुलिस ने घेराबंदी कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में ग्राम घुन्ना निवासी सन्नी और ग्राम महेश्वरी निवासी मिंटू शामिल है। देहात कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने बताया कि सन्नी बवाल में नामजद है, जबकि मिंटू नामजद नहीं था। लेकिन उसकी पहचान बवाल करने में शामिल लोगों में हुई है। जिस पर मिंटू को भी गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सहारनपुर बवाल: आंबेडकर की मूर्ति तोड़ने पर केस दर्ज, भीम आर्मी के राष्ट्रीय महासचिव को बनाया आरोपी
विज्ञापन
विज्ञापन


घुन्ना प्रकरण में दो लोगों की गिरफ्तारी से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि पुलिस कई दिन से आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दे रही थी, लेकिन आरोपी गांव छोड़कर फरार हो गए थे। दो लोगों की गिरफ्तारी के बाद अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। गिरफ्तार आरोपी सन्नी भीम आर्मी कार्यकर्ता है। भीम आर्मी जिलाध्यक्ष रोहित राज गौतम ने इसकी पुष्टि की है। यह भी पता चला कि 18 सितंबर को जब जेल भरो आंदोलन किया गया था, तब भी आरोपी सन्नी ने गिरफ्तारी दी थी, लेकिन तब उसे पुलिस पहचान नहीं पाई थी। 

अनाज देने का लालच देकर जोड़ा था 
देहात कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सन्नी ने बताया कि उसके पास भीम आर्मी के कुछ लोग आए थे। उन्होंने उससे कहा था कि साथ दो, वह उसे अनाज देंगे और उसकी हर काम में मदद करेंगे। जिस पर वह भीम आर्मी के लोगों के साथ जुड़ गया था।

यह भी पढ़ें: बवाल की 12 तस्वीरें... फिर जलने से बचा सहारनपुर, पुलिस पर जमकर पथराव, सीओ समेत कई घायल

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed