फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Case registered against Bhim Army leader by police after damaged of Bhim Rao Ambedkar statue

सहारनपुर बवाल: आंबेडकर की मूर्ति तोड़ने पर केस दर्ज, भीम आर्मी के राष्ट्रीय महासचिव को बनाया आरोपी

Wed, 11 Sep 2019 05:55 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 11 Sep 2019 05:55 PM IST
विज्ञापन
Case registered against Bhim Army leader by police after damaged of Bhim Rao Ambedkar statue
मौके पर पहुंचे भीम आर्मी कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में मंगलवार को आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने के बाद हुए बवाल को लेकर पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने 104 नामजद और 650 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया है। पुलिस ने इसमें तीन अलग- अलग रिपोर्ट दर्ज की हैं। एक रिपोर्ट में ग्राम घुन्ना में पथराव और फायरिंग के आरोप में भीम आर्मी के राष्ट्रीय महासचिव कमल सिंह वालिया समेत 77 लोग नामजद किए हैं।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सहारनपुर: देखते ही देखते आक्रामक हो गई भीड़, जमकर बवाल, कई घायल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
विज्ञापन


वहीं दूसरी रिपोर्ट में नाजिरपुरा में जाम लगाकर हंगामा प्रदर्शन करने वालों में 27 नामजद और 250 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई हैं। इसके अलावा तीसरी रिपोर्ट भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने की है। जिसमें अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये था पूरा मामला
बेहट रोड पर ग्राम घुन्ना के पास शरारती तत्वों ने सोमवार की रात डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी थी। वहीं मंगलवार सुबह इसका पता चलते ही गुस्साई भीड़ ने बेहट रोड पर ट्रैफिक जाम कर हंगामा प्रदर्शन शुरू कर दिया था। इस दौरान करीब चार घंटे तक यातायात बंद रहा। जाम में फंसे शाकंभरी देवी जा रहे श्रद्धालुओं ने विरोध किया तो डंडों से उन पर हमला कर दिया। इस बीच हुए पथराव में कई श्रद्धालु और बीच बचाव में आए सीओ के साथ ही कई पुलिसकर्मी भी घायल हो गए थे। इसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग करके प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा था। 

यह भी पढ़ें: बवाल की 12 तस्वीरें... फिर जलने से बचा सहारनपुर, पुलिस पर जमकर पथराव, सीओ समेत कई घायल

वहीं मामले की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय और एसएसपी दिनेश कुमार भी मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने घटना की जानकारी लेकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। एसएसपी दिनेश कुमार का कहना था कि प्रतिमा को खंडित करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed