यूपी का सहारनपुर जिला मंगलवार को एक बार फिर जलने से बच गया। यहां दो साल पहले शब्बीरपुर गांव में महाराणा प्रताप जयंती को लेकर भारी बवाल हुआ था। उस समय जिले में राजपूत और अनुसूचित जाति के लोगों के बीच करीब एक महीने तक संघर्ष चला था, जिसमें कई लोगों की मौत भी हो गई थी। आज फिर शहर में आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने पर भारी बवाल हो गया। आगे देखिए बवाल की 12 तस्वीरें:-
2 of 12
पुलिस के सामने हंगामा करता युवक
- फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर में बेहट रोड पर ग्राम घुन्ना के पास शरारती तत्वों ने सोमवार की रात डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी। मंगलवार सुबह इसका पता चलते ही गुस्साई भीड़ ने बेहट रोड पर ट्रैफिक जाम कर हंगामा प्रदर्शन शुरू कर दिया। करीब चार घंटे तक यातायात बंद रहा।
3 of 12
हंगामा करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
वहीं जाम में फंसे शाकंभरी देवी जा रहे श्रद्धालुओं ने विरोध किया तो डंडों से उन पर हमला कर दिया। इस बीच हुए पथराव में कई श्रद्धालु और बीच बचाव में आए सीओ के साथ ही कई पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग करके प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा।
4 of 12
भीड़ पर लाठियां फटकार कर खदेड़ती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
देहात कोतवाली के ग्राम घुन्ना के पास स्थित बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के क्षतिग्रस्त होने से गुस्साए महिला-पुरुष और युवक हाथों में डंडे, तलवार आदि लेकर सड़क पर बैठ गए और नारेबाजी शुरू कर दी। सड़क के दोनों तरफ कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया।
5 of 12
लाठियां फटकार कर भीड़ को खदेड़ती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
सूचना मिलने पर एसपी सिटी विनीत भटनागर, सीओ प्रथम मुकेश चंद्र मिश्र कई थानों की पुलिस और आरआरएफ के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाया और नई प्रतिमा भी मंगा ली, लेकिन प्रदर्शनकारी आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग पर अड़े रहे और जाम खोलने से इंकार कर दिया।
यह भी पढ़ें: सहारनपुर: देखते ही देखते आक्रामक हो गई भीड़, जमकर बवाल, कई घायल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज