बड़ा खुलासा: सहारनपुर में वंश हत्याकांड में पुलिस ने तीन आरोपी किए गिरफ्तार, जरा सी बात पर ली थी छात्र की जान
सहारनपुर में बुधवार को रामपुर मनिहारन में हुए वंश हत्याकांड के मामले में बड़ा खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने कई बड़े खुलासे किए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में पुलिस ने रामपुर मनिहारान में बुधवार को हुई हाईस्कूल के छात्र वंश की हत्या का खुलासा कर दिया। पुलिस ने दो नाबालिग समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दो नाबालिग व हिमांशु (20) को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त 12 बोर का तमंचा बरामद किया है।
एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि गोचर इंटर कॉलेज के हाई स्कूल के छात्र वंश का पड़ोसी दोस्त मदर लैंड स्कूल में कक्षा 7 में पढ़ता है। 11 अप्रैल को इंटरवल के दौरान मदरलैंड स्कूल में ही कक्षा 9 में पढ़ने वाले एक अन्य छात्र निवासी उमाही कला ने दोस्त के बैग की बेल्ट तोड़ दी थी, जिसको लेकर कहासुनी के साथ उनमें मारपीट हुई थी।
यह भी पढ़ें: खूनी खेल में बदली 13 साल की लव मैरिज: थप्पड़ के बदले पत्नी को दी मौत, हत्या कर खून से लथपथ चाकू लेकर थाने पहुंचा पति
दोस्त ने इसकी जानकारी वंश को दी थी, जबकि पीड़ित ने झगड़े के बात अपने भाई हिमांशु और एक अन्य दोस्त (जो मदरलैंड में ही कक्षा 12 का छात्र है) को बताई थी। दोनों पक्षों की इंस्टाग्राम पर आपस में एक दूसरे को देख लेने धमकी भरी बात हुई।
बुधवार 13 अप्रैल को स्कूल की छुट्टी होने के बाद आपस में एक दूसरे को देख लेने की भी बात हुई थी। उक्त तीनों हत्यारोपी पूरी प्लान के साथ तमंचा लेकर आए थे। दोपहर में वंश मदर लैंड स्कूल के पास पुलिया पर पहुंचा तो वहां उसकी इन तीनों के साथ कहासुनी हुई।
इसी दौरान आरोपियों ने वंश के हाथ पकड़ लिए और दूसरे आरोपी ने तमंचे से गर्दन पर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर तीनों बाइक व स्कूटी पर सवार होकर फरार हो गए थे। पुलिस ने जांच पड़ताल के उपरांत उक्त तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।