{"_id":"6acd397338374bc08c0428eb","slug":"temperature-dropped-by-five-degrees-in-a-week-weather-has-turned-colder-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-185770-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: एक सप्ताह में पांच डिग्री गिरा तापमान, मौसम में बढ़ी ठंडक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: एक सप्ताह में पांच डिग्री गिरा तापमान, मौसम में बढ़ी ठंडक
Tue, 13 Oct 2026 01:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 13 Oct 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। बारिश और ओलावृष्टि से जनपद का मौसम ठंडा हो गया है। पिछले एक सप्ताह में तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। आलम यह है कि पंखे भी कम करके चलाने पड़ रहे हैं।
पिछले सप्ताह जनपद में तीन बारिश हुई है। दो दिन अलग-अलग क्षेत्रों में हल्की ओलावृष्टि हुई, जबकि बीते रविवार को आंधी के साथ झमाझम बारिश, जो 28 एमएम दर्ज की गई है। उसके बाद से मौसम ठंडा है। सोमवार को धूप निकलने के बावजूद घरों के अंदर ठंडक रही। मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिन मौसम साफ रहने और तापमान में वृद्धि का अनुमान जताया है। मौसम वेधशाला प्रभारी अमीर आलम ने बताया कि 16 अक्तूबर को फिर से हल्के बादल छा सकते हैं। उधर, सोमवार को न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस गिरकर 25 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। अधिकतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट रही और वह 30 डिग्री सेल्सियस रहा।
-- -- --
पिछले एक सप्ताह का तापमान
तिथि-- -- -- -- न्यूनतम-- -अधिकतम
12 अक्तूबर-- -25-- -- -- -30
11 अक्तूबर-- -27-- -- -- -31
10 अक्तूबर-- -27-- -- -- -34
09 अक्तूबर-- -26-- -- -- -32
08 अक्तूबर-- -26-- -- -- -32
07 अक्तूबर-- -27-- -- -- -33
06 अक्तूबर-- -27-- -- -- -35
विज्ञापन
पिछले सप्ताह जनपद में तीन बारिश हुई है। दो दिन अलग-अलग क्षेत्रों में हल्की ओलावृष्टि हुई, जबकि बीते रविवार को आंधी के साथ झमाझम बारिश, जो 28 एमएम दर्ज की गई है। उसके बाद से मौसम ठंडा है। सोमवार को धूप निकलने के बावजूद घरों के अंदर ठंडक रही। मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिन मौसम साफ रहने और तापमान में वृद्धि का अनुमान जताया है। मौसम वेधशाला प्रभारी अमीर आलम ने बताया कि 16 अक्तूबर को फिर से हल्के बादल छा सकते हैं। उधर, सोमवार को न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस गिरकर 25 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। अधिकतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट रही और वह 30 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
पिछले एक सप्ताह का तापमान
तिथि
12 अक्तूबर
11 अक्तूबर
10 अक्तूबर
09 अक्तूबर
08 अक्तूबर
07 अक्तूबर
06 अक्तूबर