{"_id":"6acd390d65e383cfe4076d1a","slug":"encroachments-removed-from-puwarka-block-to-mahipura-chowk-fines-collected-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-185762-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: पुवांरका ब्लॉक से माहीपुरा चौक तक हटाया अतिक्रमण, जुर्माना वसूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: पुवांरका ब्लॉक से माहीपुरा चौक तक हटाया अतिक्रमण, जुर्माना वसूला
Tue, 13 Oct 2026 01:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 13 Oct 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। अतिक्रमण के कारण राहगीरों को हो रही परेशानी को देखते हुए सोमवार को जोन एक में पुवांरका ब्लॉक से माहीपुरा चौक तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चला। अतिक्रमणकारियों से जुर्माना भी वसूला गया।
जोन एक के प्रभारी एवं सहायक नगर आयुक्त जेपी यादव के निर्देशन में नगर निगम का प्रवर्तन दल सोमवार को पुवांरका ब्लॉक पहुंचा। जेसीबी और दल-बल के साथ टीम को देखकर अतिक्रमणकारियों ने आनन फानन में सामान समेटना शुरू कर दिया। इसके बावजूद करीब दो दर्जन दुकानों का स्थाई और अस्थाई अतिक्रमण हटवाया गया। कुछ दुकानदार सड़क पर सरिया, सीमेंट रखकर बेच रहे थे। कुछ ने रेडीमेड कपड़ों को ही सड़कों पर सजाया हुआ था। ऐसे लोगों से 8500 रुपये जुर्माना वसूला गया। दोबाना अतिक्रमण हुआ पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। अभियान में प्रवर्तन दल के रणदीप, विक्रम, शिव कुमार, अमित कुमार, मेहरबान अली, विकास कुमार आदि रहे।