{"_id":"6acd3a17c51473674203c0c1","slug":"power-supply-to-nine-villages-in-the-naugaon-village-cluster-remained-disrupted-for-20-hours-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-185754-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: 20 घंटे ठप रही नौगांवा ग्राम समूह के नौ गांवों की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: 20 घंटे ठप रही नौगांवा ग्राम समूह के नौ गांवों की बिजली
Tue, 13 Oct 2026 01:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 13 Oct 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
शाकंभरी। बेहट देहात विद्युत उपकेंद्र से जुड़े नौगांवा ग्राम समूह के नौ गांवों की बिजली आपूर्ति रविवार दोपहर ठप होने के बाद सोमवार सुबह नौ बजे बहाल हो सकी। करीब 20 घंटे तक बिजली गुल रहने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
रविवार दोपहर एक बजे रोस्टिंग के दौरान बिजली बंद हुई थी। इसके बाद घाड़ क्षेत्र में तेज हवा और बारिश के चलते विद्युत लाइन में फाल्ट आ गया, जिससे आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली न होने से घरों में फ्रिज, टीवी, पंखे और इनवर्टर शोपीस बने रहे। नौगांवा ग्राम समूह के अलीपुरा, रजापुर, चकअबाबाकरपुर, समसपुर, अबाबाकपुर, काशीपुर, हसनपुर व बेगपुर समेत नौ गांवों को बेहट विद्युत उपकेंद्र से आपूर्ति की जाती है। करीब 15 किमी लंबी यह लाइन घने आम के बागों से होकर गुजरती है।
ग्रामीणों का कहना है कि पेड़ों की टहनियां गिरने से लाइन में आए दिन फाल्ट होता है। कई बार इसे ठीक करने में सुबह से शाम तक लग जाती है, जिससे बिजली आपूर्ति बार-बार बाधित होती है। ग्रामीण सलेकचंद, दिनेश गुप्ता, धर्मेंद्र चौहान, मंजीत चौहान, अनुज चौहान, अकबर मलिक, हाजी मेहंदी हसन, शहजाद मलिक व देवी सिंह ने बताया, कि बार-बार बिजली गुल होने से लोगों को काफी दिक्कतें झेलनी पड़ती है। उन्होंने समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है।
विज्ञापन
-- -- --
तेज हवा और बारिश के कारण विद्युत लाइन पर पेड़ गिरने से आपूर्ति बाधित हुई थी। फाल्ट ठीक कर बिजली आपूर्ति सुचारू करा दी गई है।
- बृजमोहन, एसडीओ