फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Two drug smugglers arrested with smack worth 4.16 crore.

Saharanpur News: 4.16 करोड़ की स्मैक के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार

Tue, 13 Oct 2026 01:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 13 Oct 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Two drug smugglers arrested with smack worth 4.16 crore.
सहारनपुर। बरेली से स्मैक की खेप लेकर आए दो नशा तस्करों को तीतरों पुलिस और एएनटीएफ की टीम ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से दो किलो 83 ग्राम स्मैक बरामद हुई है, जिसकी कीमत करीब 4.16 करोड़ रुपये है। पुलिस जांच में सामने आया कि तस्कर आस मोहम्मद के सगे बहनोई ने मोबाइल फोन और सिम कार्ड उपलब्ध कराए थे। पुलिस अब गिरोह के नेटवर्क को खंगालने में जुट गई है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि तीतरों थाना प्रभारी सचिन पूनिया के नेतृत्व और एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने रविवार रात चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान गढ़ीपुख्ता रोड से शोएब निवासी तितरवाड़ा थाना कैराना शामली और आस मोहम्मद उर्फ आशु निवासी नवाजपुर थाना नकुड़ को गिरफ्तार किया है। तलाशी में उनके कब्जे से दो किलो 83 ग्राम स्मैक, दो मोबाइल फोन और 5600 रुपये बरामद हुए। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत करीब 4.16 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि एक साथी के कहने पर वह बरेली से स्मैक लेने गए थे। साथी ने उन्हें पैकेट में बंद नकदी दी थी, जिसे बरेली में उसके बताए व्यक्ति को सौंपा गया। इसके बाद उस व्यक्ति ने दोनों को अलग-अलग एक-एक किलो स्मैक के पैकेट दिए। आरोपियों का तीसरा साथी आस मोहम्मद का सगा बहनोई है। उसी ने दोनों को मोबाइल फोन और सिम कार्ड उपलब्ध कराए थे। पुलिस इस साथी समेत पूरे नेटवर्क की भूमिका की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कौन है स्मैक देने वाला तस्कर
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरेली में उन्हें स्मैक देने वाला व्यक्ति कौन है और खेप की आगे कहां आपूर्ति की जानी थी। बरामद मोबाइल फोन से भी कॉल डिटेल निकाली जाएगी। पता लगाया जाएगा कि तस्करों की किस नंबर पर अधिक बात होती थी। इसके साथ ही उनके मोबाइल में किनके नंबर हैं।

पहले भी दर्ज है नशा तस्करी का मुकदमा
एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि शोएब के खिलाफ वर्ष 2025 में थाना गंगोह में एनडीपीएस एक्ट का मुकदमा दर्ज है। वहीं, आस मोहम्मद के खिलाफ लक्सर, हरिद्वार में भी मुकदमा दर्ज है। दोनों के खिलाफ तीतरों थाने में वर्तमान मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed