{"_id":"6acd37508a0766ff650715a8","slug":"fighting-for-justice-by-day-playing-the-role-of-meghnad-by-night-saharanpur-news-c-30-1-sha1004-185780-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: दिन में न्याय की लड़ाई, रात में निभाते हैं मेघनाद का किरदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: दिन में न्याय की लड़ाई, रात में निभाते हैं मेघनाद का किरदार
Tue, 13 Oct 2026 01:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 13 Oct 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। रामलीला के मंच पर कलाकारों का अभिनय तो दर्शकों को दिखाई देता है, लेकिन इसके पीछे उनकी मेहनत और समर्पण की कहानी भी कम दिलचस्प नहीं है। कोई दिन में कोर्ट में दलीलें रखता है तो कोई स्कूल में बच्चों को पढ़ाने के बाद रामलीला की तैयारियों में जुट जाता है। अपने काम और जिम्मेदारियों के बीच समय निकालकर ये कलाकार वर्षों से रामलीला में अलग-अलग किरदार निभा रहे हैं। इनके लिए रामलीला महज अभिनय नहीं, बल्कि आस्था और परंपरा से जुड़ने का माध्यम है।
बोले कलाकार
- गुरुद्वारा रोड रामलीला के प्रधान गौरव चौधरी अधिवक्ता है। वह पिछले 15 वर्षों से मेघनाद का अभिनय कर रहे हैं। गौरव बताते हैं कि वह दिन में कोर्ट में न्याय की लड़ाई लड़ते हैं। रात्रि में रामलीला मंचन में भाग लेते हैं। दिनभर काम करने के बाद भी रामलीला के लिए समय निकालना उनके नियमित जीवन का हिस्सा बन गया है। अलग-अलग पात्रों को निभाकर रामलीला के आयोजन में अपना योगदान दे रहे हैं।
- गांधी पार्क रामलीला में रावण का किरदार निभाने वाले आशु सहगल पेशे से शिक्षक हैं। बच्चों को पढ़ाने की जिम्मेदारी निभाने के साथ वह पिछले 15 वर्षों से रामलीला में अभिनय कर रहे हैं। इतने लंबे समय से रामलीला से जुड़े होने के कारण उन्हें अलग-अलग किरदार निभाने का अनुभव है। शिक्षण कार्य के साथ सांस्कृतिक आयोजन के लिए समय निकालना उनके रामलीला से जुड़ाव को दर्शाता है।
विज्ञापन
- फरीदाबाद निवासी निशी भल्ला बताती हैं कि जिले की रामलीला मंचन में वह पहली बार आई है। उन्होंने मंचन में वेदवती का किरदार निभाया है। उन्होंने बताया कि मंच पर वेदवती की भूमिका निभाना उनके लिए नया अनुभव है। इस किरदार के माध्यम से उन्हें अपनी अभिनय प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल रहा है। वह अन्य स्थानों पर होने वाली रामलीला में कई किरदार निभा चुकी हैं।
- तरुण बताया कि करीब 15 वर्षों से रामलीला में विभिन्न किरदारों के रोल को अदा कर रहे हैं। उन्होंने भगवान परशुराम सहित अन्य कई महत्वपूर्ण किरदार निभाए हैं। वह इस वर्ष की रामलीला में भगवान हनुमान की भूमिका निभा रहा हूं।