मेरठ के कंकरखेड़ा थानाक्षेत्र के शिवलोकपुरी में गुरुवार सुबह शराब के लिए पैसे मांगने पर दंपती में विवाद हो गया। इस पर महिला ने अपने पति को थप्पड़ मार दिया। गुस्साए पति ने पहले हथौड़े से वार कर व बाद में चाकू से गला रेतकर पत्नी की हत्या कर दी थी। महिला सरकारी स्कूल में शिक्षिका थी। हत्या के बाद आरोपी चाकू लेकर थाने पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दिन निकलते ही हुई वारदात की जानकारी मिलने पर आस-पड़ोस के लोग सहम उठे।
खूनी खेल में बदली 13 साल की लव मैरिज: थप्पड़ के बदले पत्नी को दी मौत, हत्या कर खून से लथपथ चाकू लेकर थाने पहुंचा पति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थप्पड़ से गुस्साए देवेंद्र ने पत्नी पर ताबड़तोड़ हथौड़े से वार कर दिए और गला रेत कर हत्या कर दी। खून से सना चाकू व खून से लथपथ कपड़ों के साथ आरोपी कंकरखेड़ा थाने पहुंचा और पुलिस को मामले की जानकारी दी।
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर चाकू कब्जे में ले लिया। पुलिस मृतका के घर पहुंची और घटना की जानकारी लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम में साक्ष्य जुटाए।
थाने पहुंचकर बोला आरोपी -मैं पत्नी की हत्या करके आया हूं
पत्नी प्रतिमा वर्मा की हत्या करने के बाद आरोपी देवेंद्र कंकरखेड़ा थाने पहुंचा खून से लथपथ चाकू खून से सने कपड़े देखकर वहां मौजूद पुलिसकर्मी देवेंद्र को देखने लगे।
इस पर देवेंद्र ने पुलिस से कहा ने पत्नी की हत्या करके आया हूं। घर के बेडरूम में उसकी लाश पड़ी है। इतना सुनने के बाद पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चाकू ले लिया और आरोपी को हवालात में डाल दिया।
13 साल पहले की थी लव मैरिज
13 साल पहले श्रद्धा पुरी निवासी प्रतिमा और शिवलोक पुरी निवासी देवेंद्र में प्रेम प्रसंग था दोनों ने प्रेम विवाह किया और साथ जीने मरने की कसमें खाईं लेकिन गुरुवार को 13 साल की प्रेम कहानी के सफर का दर्दनाक अंत हुआ।
पति ने बेरहमी से पत्नी की हत्या कर दी। हत्या के दौरान महिला प्रतिमा चीखती-चिल्लाती रही, लेकिन देवेंद्र को उस पर रहम नहीं आया। वहीं शोर सुनकर लोग आरोपी के घर पर पहुंचे, लेकिन अंदर जाने की हिम्मत नहीं जुटा सके।
जब आरोपी चाकू लेकर बाहर निकला तो आसपास रहने वाले पड़ोसी सहम उठे। घर का खर्चा प्रतिमा ही चलाती थी। प्रतिमा का 10 वर्ष का पुत्र आशु सरकारी स्कूल में पढ़ता है।