फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Police alert for arrest of Shrikant Tyagi

श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी को पुलिस सतर्क

Mon, 08 Aug 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Aug 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Police alert for arrest of Shrikant Tyagi
सहारनपुर। नोएडा के श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी को लेकर जनपद में भी पुलिस सतर्क हो गई है। श्रीकांत की लोकेशन सहारनपुर में मिलने की चर्चा रही। हालांकि, अधिकारी भी इसकी पुष्टि नहीं कर पाए, लेकिन एसएसपी जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को पूरे दिन चर्चा रही कि श्रीकांत त्यागी की अंतिम लोकेशन सहारनपुर में मिली है। उसने यहां से अपने परिजन को फोन किया। इसके बाद मोबाइल फोन को स्विच ऑफ कर लिया। तेजी से यह मेसेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा का कहना है कि श्रीकांत की अंतिम लोकेशन सहारनपुर में मिली है या नहीं, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। फिर भी जनपद पुलिस और सर्विलांस को सतर्क कर दिया गया है। जनपद के उत्तराखंड, हरियाणा और पड़ोसी जिलों से लगी सीमाओं पर चेकिंग कराई जा रही है। श्रीकांत के जहां छुपने की आशंका जताई गई है, वहां भी दिखवाया जा रहा है। जिले में पुलिस पूरी तरह नजर बनाए हुए हैं। अगर श्रीकांत त्यागी सहारनपुर में हुआ तो पुलिस उसके तत्काल प्रभाव से गिरफ्तार कर लेगी। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने कहा कि हालांकि नोएडा पुलिस ने इस संबंध में अभी कोई संपर्क नहीं किया है, फिर भी पूरा सहयोग किया जाएगा। यहां पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed