फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   PM Modi Visit Saharanpur Today: PM Modi will stay in Yamunanagar for 20 minutes today, tight security

PM Modi Visit Saharanpur Today: यमुनानगर में आज 20 मिनट रहेंगे पीएम मोदी, सड़क से आसमान तक कड़ी सुरक्षा

Mon, 14 Apr 2025 10:51 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: डिंपल सिरोही Updated Mon, 14 Apr 2025 10:51 AM IST
सार

हरियाणा के यमुनानगर में 800 मेगावाट की सुपर क्रिटिकल थर्मल यूनिट स्थापित की जाएगी। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसकी आधारशिला रखेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वायुयान ने वायुसेना स्टेशन सरसावा की हवाई पट्टी पर 12:10 पर लैंड किया।

विज्ञापन
PM Modi Visit Saharanpur Today: PM Modi will stay in Yamunanagar for 20 minutes today, tight security
PM Modi - फोटो : संवाद

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सहारनपुर जिले में आएंगे। धानमंत्री नरेंद्र मोदी के वायुयान ने वायुसेना स्टेशन सरसावा की हवाई पट्टी पर 12:10 पर लैंड किया। यहां से हेलीकॉप्टर में सवार होकर यमुनानगर के प्रस्तावित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हुए। सरसावा में मोदी करीब 20 मिनट रहेंगे। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, हरियाणा के यमुनानगर में 800 मेगावाट की सुपर क्रिटिकल थर्मल यूनिट स्थापित की जाएगी। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसकी आधारशिला रखेंगे। यमुनानगर के नजदीक सरसावा एयरफोर्स स्टेशन का रनवे है। यही पर प्रधानमंत्री का विमान  उतरा। इसके बाद वह हेलीकॉप्टर से यमुनानगर जाएंगे। जिला प्रशासन की तरफ से प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। 
विज्ञापन


भाजपा नेताओं ने किया प्रधानमंत्री का स्वागत
प्रधानमंत्री का विमान रनवे पर उतरने के बाद प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह, राज्य मंत्री जसवंत सैनी, राज्य मंत्री बृजेश सिंह व अन्य जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने सभी का परिचय लिया। इसके बाद वह हेलीकॉप्टर में बैठकर यमुनानगर के लिए रवाना हो गए थे। एयरपोर्ट पर हवाई यात्रा सेवाओं के शुरू होने को लेकर कोई बातचीत नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

PM Modi Visit Saharanpur Today: PM Modi will stay in Yamunanagar for 20 minutes today, tight security
पीएम के आगमन को लेकर तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सरसावा में एसपीजी ने डेरा डाला हुआ है। सड़क मार्ग से लेकर आसमान तक सुरक्षा के बंदोबस्त किए गए हैं।

टोल प्लाजा के नजदीक जिला प्रशासन द्वारा महाविद्यालय में बनाए गए सेफ हाउस में एसपीजी पहुंची और वहां जांच पड़ताल की। एसपीजी की टीम ने स्निफर डॉग तथा अत्याधुनिक सुरक्षा उपकरणों के साथ पूरे सेफ हाउस का घंटों तक बारीकी से निरीक्षण किया। एसपीजी ने पुलिस अधिकारियों को इशारों से कुछ विशेष दिशा निर्देश भी दिए।

सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने सेफ हाउस के समीप होटल ढाबों पर चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने होटल संचालकों को निर्देश दिए कि कोई भी संदिग्ध गतिविधि होने पर पुलिस को बताएं।

PM Modi Visit Saharanpur Today: PM Modi will stay in Yamunanagar for 20 minutes today, tight security
पीएम के आगमन को लेकर तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला

सेफ हाउस में बनाया अस्पताल
जिला प्रशासन के निर्देश पर सीएमओ के निर्देशन में सेफ हाउस में एक आकस्मिक अस्पताल का निर्माण किया गया है, जहां प्रोटोकॉल के अनुसार कार्डियोलॉजिस्ट आदि के अलावा गंभीर बीमारियों के चिकित्सकों की पूरी टीम रहेगी। इसके अलावा जीवन रक्षक दवाइयां एंबुलेंस तथा ऑक्सीजन आदि की व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed