{"_id":"61759bacf12bf01c8a3fd8a4","slug":"platelets-are-not-getting-the-lives-of-the-patients-in-the-disaster-saharanpur-news-mrt562102926","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिल नहीं रही प्लेटलेट्स, आफत में आई मरीजों की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिल नहीं रही प्लेटलेट्स, आफत में आई मरीजों की जान
विज्ञापन
बालाजी ब्लड बैंक में लगी प्लेटलेट्स बनाने वाली मशीन।
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। बुखार के कारण कम प्लेटलेट्स की समस्या से जूझ रहे मरीजों की जान और आफत में आ गई है। जिले के ब्लड बैंकों में प्लेटलेट्स के जंबो पैक बीते तीन दिन से खत्म हैं। ऐसी स्थिति में गंभीर मरीजों को प्लेटलेट्स नहीं मिल पा रही हैं। जान बचाने के लिए मरीज उत्तराखंड और हरियाणा के अस्पतालों की ओर रुख कर रहे हैं, जबकि आर्थिक रूप से कमजोर मरीज भगवान भरोसे हैं। बड़ी संख्या में लोगों की बुखार से मौत भी हो रही है।
जिले में बालाजी ब्लड बैंक और तारावती ब्लड बैंक के पास प्लेटलेट्स के जंबो पैक की व्यवस्था रहती है। अब ब्लड बैंकों के पास जंबो पैक नहीं होने की प्रमुख वजह दिल्ली और आगरा से किट नहीं मिलना है। यह वो किट होती है, जिससे रक्त से प्लेटलेट्स अलग की जाती हैं और जंबो पैक बनाए जाते हैं। यह किट अमेरिका से आती है, जिसके चुनिंदा शहरों में ही डिस्ट्रीब्यूटर हैं। वहीं एसबीडी जिला अस्पताल में भी प्लेटलेट्स बनाई जाती हैं, मगर वहां एक पैक में मुश्किल से 1200 प्लेटलेट्स होती हैं, जो गंभीर मरीज के किसी काम की नहीं हैं। जबकि जंबो पैक में 50 से 60 हजार प्लेटलेट्स होती हैं।
11 हजार है जंबो पैक की कीमत
जनपद में एसबीडी जिला अस्पताल, राजकीय मेडिकल कॉलेज में एक-एक ब्लड बैंक है। इसके अलावा सिटी ब्लड बैंक, तारावती ब्लड बैंक, बालाजी ब्लड बैंक और ग्लोकल मेडिकल कॉलेज में प्राइवेट ब्लड बैंक हैं। प्राइवेट ब्लड बैंकों से प्लेट्लेट्स का जंबो पैक 11,000 रुपये में उपलब्ध होता है, जिसमें 50 से 60 हजार प्लेटलेट्स होती हैं। इसके अलावा एक छोटा पैक होता है, जिसमें कम प्लेटलेट्स होती हैं। उसकी कीमत 4,000 रुपये है।
विज्ञापन
सरकारी ब्लड बैंकों में सुविधा नहीं
एसबीडी जिला अस्पताल में ब्लड बैंक हैं, मगर वहां केवल रक्त उपलब्ध रहता है। प्लेटलेट्स के लिए सेंट्रीफिक मशीन है, जो एक यूनिट से प्लेटलेट्स बनाती है। इसमें करीब 1200 प्लेटलेट्स होती हैं। राजकीय मेडिकल कॉलेज में भी यही हाल है। जबकि प्लेटलेट्स तैयार करने की मशीन की कीमत 20 से 22 लाख रुपये है, मगर किट (आठ हजार रुपये) होने की वजह से सरकारी ब्लड बैंकों में यह सुविधा नहीं रखी गई है।
एक माह से बढ़ी मांग
बुखार का प्रकोप बढ़ने के साथ ही बालाजी ब्लड बैंक और तारावती ब्लड बैंक में बीते एक माह से प्लेट्लेट्स के जंबो पैक की मांग लगातार बढ़ी है। बालाजी ब्लड बैंक में प्रतिदिन 30 से 35 जंबो पैक की मांग आ रही हैं। इसी प्रकार तारावती में प्रतिदिन 20 से अधिक जंबो पैक की मांग है, मगर जंबो पैक नहीं हैं। ऐसे में तीमारदारों को मायूसी ही हाथ लग रही है।
ब्लड बैंकों का पक्ष
एक महीने से किट की कमी चल रही है। बीते 15 दिन से किट मिलना मुश्किल हो रहा है। कई दिन से किट पूरी तरह खत्म हो चुकी हैं। तीन दिन से जंबो पैक भी नहीं हैं। प्रतिदिन 30 से 35 लोग जंबो पैक की मांग कर रहे हैं, मगर हम लाचार हैं।
- प्रमिल चौधरी, प्रबंधक, बालाजी ब्लड बैंक।
मरीजों को अधिक से अधिक जंबो पैक उपलब्ध करा सकें। इसके लिए हमें किट चाहिए। हमारे पास किट आगरा से आती है, जहां पहले से खत्म हैं। तीन दिन से बैंक में कोई जंबो पैक नहीं है। लोग मायूस होकर लौट रहे हैं।
- अमित कुमार, सुपरवाइजर, तारावती ब्लड बैंक।
प्लेट्सलेट्स किट की कमी होने की जानकारी मिली है। शासन स्तर पर बात की गई है। जल्द ही किट आने की उम्मीद है। - डॉ. संजय यादव, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी