{"_id":"68f141403681ce38370f8eb9","slug":"pink-vending-zone-established-for-women-after-removing-encroachment-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-161089-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: अतिक्रमण हटवाकर महिलाओं के लिए स्थापित किया पिंक वेंडिंग जोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: अतिक्रमण हटवाकर महिलाओं के लिए स्थापित किया पिंक वेंडिंग जोन
विज्ञापन
सहारनपुर। डूडा ने नगर निगम के अतिक्रमण दस्ता के सहयोग से अतिक्रमण हटवाते हुए महिलाओं के लिए पिंक वेंडिंग जोन शुरू किया है। यहां केवल महिलाओं को स्टॉल आवंटित किए गए हैं।
नगर निगम ने करीब दो वर्ष पहले चकराता रोड पर प्रधानमंत्री स्वनिधि बाजार शुरू करने का निर्णय लिया था। इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थी, लेकिन स्थानीय लोगों के विरोध के चलते बाजार शुरू नहीं हो सका था। तब से वहां तैयारियां ऐसे ही पड़ी हुई थी। अब डूडा ने मिशन शक्ति के तहत प्रधानमंत्री स्वनिधि बाजार के लिए चयनित स्थल पर महिला वेंडरों के लिए पिंक वेंडिंग जोन शुरू किया है। इससे पहले नगर निगम के अतिक्रमणरोधी दस्ते के सहयोग से मौके से अतिक्रमण हटवाया गया। परियोजना अधिकारी/डिप्टी कलेक्टर विकास कुमार पांडेय ने बताया कि पिंक वेंडिंग जोन शुरू करने के लिए इससे बेहतर मौका नहीं था कि दीपावली आ रही है। ऐसे में महिला वेंडरों की शुरुआत अच्छी होने की उम्मीद है।
वेंडरों ने ज्यादातर सामान दीपावली पर घरों की सजावट से संबंधित रखा है, जिसमें झालर, फूल, माला, कैंडिल, मोमबत्ती, धूप बत्ती, अगरबत्ती, पूजा सामग्री, रंगोली संबंधी सामान शामिल है। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत पहले चरण में 15,000 रुपये, दूसरे चरण में 25,000 रुपये तथा तीसरे चरण में 50,000 रुपये का बैंक ऋण उपलब्ध कराया जाता है। इसके तहत लाभार्थियों के लिए नगर निगम सहारनपुर के बागेश्वर मंदिर, विशाल मेगामार्ट, बेरीबाग व अलसी बाग के निकट प्रधानमंत्री स्वनिधि बाजार संचालित किए जा रहे हैं।