फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Pickup collides with truck; seven injured.

Saharanpur News: ट्रक से भिड़ी पिकअप, सात लोग घायल

Tue, 04 Aug 2026 01:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 04 Aug 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Pickup collides with truck; seven injured.
बेहट। कस्बे में दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर तेज रफ्तार पिकअप पहले एक ई-रिक्शा से टकराई और उसके बाद तीन बाइकों को टक्कर मारते हुए आगे चल रहे ट्रक से जा भिड़ी। हादसे में ई-रिक्शा सवार तीन महिलाओं समेत सात लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे से गुस्साई भीड़ ने पिकअप चालक व परिचालक की पिटाई कर दी, जिन्हें पुलिस ने भीड़ से बचाकर हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


हादसा सोमवार शाम करीब चार बजे कस्बे में पेट्रोल पंप के पास हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कलसिया की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने पहले आगे चल रहे ई-रिक्शा को टक्कर मारी। इसके बाद चालक घबराकर वाहन लेकर भागने लगा और रफ्तार बढ़ा दी। इस दौरान पिकअप ने आगे जा रही तीन बाइकों को भी टक्कर मार दी और आगे जा रहे एक ट्रक से टकरा गई। हादसे में ई-रिक्शा सवार कांता निवासी खिड़का जुनारदार, सरोज निवासी शेरपुर चांचक, सुनीता निवासी नगला बाबैल, रिक्शा चालक नन्ना निवासी नगला झंडा तथा बाइक सवार नलनीश निवासी लाडवा, मेघराज निवासी पानसर और नीरज निवासी अब्दुल्लापुर घायल हो गए।
विज्ञापन

पुलिस सभी घायलों को सीएचसी बेहट लेकर पहुंची। यहां से नलनीश, मेघराज, नन्ना, कांता देवी व सरोज को गंभीर चोटों के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सीओ प्रिया यादव ने बताया कि पिकअप चालक व परिचालक को हिरासत में ले लिया गया है। पिकअप भी कब्जे में ले ली गई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed