फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   People consumed 15.83 lakh paracetamol tablets in two and a half months

ढाई महीने में लोग खा गए 15.83 लाख पैरासिटामोल की गोलियां

Sat, 19 Nov 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Nov 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
People consumed 15.83 lakh paracetamol tablets in two and a half months
डेंगू, टायफाइड और सामान्य बुखार में लोग कर रहे पैरासिटामोल का इस्तेमाल
विज्ञापन

मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन से सबसे ज्यादा स्वास्थ्य केंद्रों, जिला अस्पताल में हुई पैरासिटामोल की सप्लाई
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। जनपद में डेंगू, टायफाइड और सामान्य बुखार के लगातार मामले मिल रहे हैं। इसका असर जनपद में पैरासिटामोल की खपत पर देखने को मिला है। करीब ढाई महीने में उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाई कारपोरेशन लिमिटेड से राजकीय मेडिकल कॉलेज, एसबीडी जिला अस्पताल, टीबी अस्पताल, महिला अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्रों पर 15.83 लाख से अधिक पैरासिटामोल गोलियों की सप्लाई हुई हैं।
भले ही पिछले साल की तुलना में इस बार डेंगू और सामान्य बुखार के मरीज कम मिल रहे हो, लेकिन दवाइयों की खपत तेजी के साथ बढ़ी है। करीब ढाई महीने से जनपद में वायरल बुखार के साथ डेंगू और टायफाइड लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। बुखार में चिकित्सक पैरासिटामोल खाने की सलाह दे रहे हैं। वहीं, डेंगू के नए मरीज भी रोजाना मिल रहे हैं। इसके चलते बुखार की दवा की खपत भी बढ़ गई है। जनता रोड स्थित उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाई कारपोरेशन लिमिटेड की रिपोर्ट के अनुसार एक सितंबर से 19 नवंबर तक उनके यहां से 15,83,150 पैरासिटामोल की सप्लाई हुई है। इनमें 500 एमजी की 13,85,650 और 650 एमजी की 1,97,500 गोलियों को सरकारी अस्पतालों में सप्लाई किया गया है। इसमें मेडिकल स्टोर और निजी अस्पताल शामिल नहीं हैं। यह दोनों शामिल होने पर संख्या कई गुना अधिक होगी।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा जिला अस्पताल में खप रहीं गोलियां
एसबीडी जिला अस्पताल में प्रतिदिन ओपीडी में 1500 से अधिक मरीज इलाज कराने के लिए पहुंचते हैं। इनमें 300 से 400 मरीज बुखार के शामिल होते हैं। मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन से यहां महीने में दो बार पैरासिटामोल की सप्लाई होती है। 3.50 लाख पैरासिटामोल की गोलियां ढाई महीने में आ चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहां कितनी सप्लाई हुई पैरासिटामोल
राजकीय मेडिकल कॉलेज 50 हजार
एसबीडी जिला अस्पताल 3.50 लाख
टीबी अस्पताल 30 हजार
महिला अस्पताल 15 हजार
सीएचसी-पीएचसी 9,40,650
मौसम में बदलाव आने से बुखार का प्रकोप बढ़ जाता है। पिछले ढाई माह में अन्य दिनों की तुलना में मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन से पैरासिटामोल गोलियों की अधिक डिमांड रही है। यहां से 15.83 लाख पैरासिटामोल की गोलियां मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल सहित सभी सरकारी अस्पतालों में सप्लाई की गई है।
- निर्भय जैन, इंचार्ज, उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन लिमिटेड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed