{"_id":"fb2061e2fc47ce13a4a7760cba0f8427","slug":"people-clean-the-weste-matrial-to-make-a-park-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़ाघर की सफाई कर बनाया पार्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूड़ाघर की सफाई कर बनाया पार्क
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Mon, 31 Aug 2015 12:40 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। स्वयंसेवी संस्था क्रेजीग्रीन द्वारा शहर के पार्कों में चलाये जा रहे वृहद पौधरोपण अभियान की श्रृंखला में रविवार को ऑफीसर्स कॉलोनी में खाली पड़े मैदान में झाड़ी और गंदगी साफ कर आकर्षक पौधे रोपे। अभियान में शहरवासियों के साथ अधिकारियों ने भी बड़ी संख्या में हिस्सेदारी की।
दिल्ली रोड स्थित ऑफीसर्स हॉस्टल परिसर में खली पड़े मैदान में झाड़ियां उगी हुई थी और गंदगी के कारण ही स्थानीय लोगों ने परिसर को कचराघर में तब्दील कर दिया था। उक्त स्थल पर जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण उक्त मैदान के बड़े हिस्से में पानी भरा रहता था।
संस्था द्वारा इस परिसर की सफाई कराकर पूरे परिसर में फलदार पौधे रोपित किए गए। परिसर की सफाई आदि कराने के बाद नगर आयुक्त डा. नीरज शुक्ला, बेसिक शिक्षा अधिकारी बुद्धप्रिय सिंह, एसडीएम प्रमोद कुमार, तहसीलदार कौशल कुमार, अपर जिला सहकारी अधिकारी अरिमर्दन सिंह गौर आदि अधिकारियों की उपस्थिति में आम, अमरूद, कटहल, नीबू, नाशपाती, आंवला, किन्नू आदि चालीस से अधिक पौधों को रोपित किया गया। नगर आयुक्त ने जलभराव, सुअरों की समस्या का निदान कराने, परिसर में वॉकिंग प्लाजा, पार्किंग और झूले आदि की व्यवस्था कराने आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
क्रेजीग्रीन से जुड़े अरिमर्दन सिंह गौर ने बताया कि संस्था द्वारा इस वर्ष 150 पार्कों के सुंदरीकरण करने का निर्णय लिया था। जिसमें अभी तक 40 पार्कों में करीब 1200 पौधे लगाये जा चुके हैं। इस अवसर पर अजय सिंघल, नितिन शर्मा, ललित सैनी, माधवी सिंघल, रजनी गौर, पंखुड़ी, खुशी, अर्जुन, सुनील, अभिनय, अजय गुलाटी, अनुराग, पल्लवी, मल्लिका, प्रसून, कविता, सृष्टि, मुकुल, सार्थक, अंचित, अर्णव, शोभित, सेठपाल, विनोद आदि मौजूद रहे।