फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   People are shivering, do not burn bonfires

ठिठुर रहे लोग, नहीं जले अलाव

Sun, 11 Dec 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद Updated Sun, 11 Dec 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
People are shivering, do not burn bonfires
शहर में देहरादून रोड पर कोहरे में वाहनों की लाइट जलाकर चलते चालक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कड़ाके की ठंड से लोग ठिठुरने लगे हैं, लेकिन नगर पालिका ने नगर में अलाव जलाने की व्यवस्था नहीं की। इसके चलते रात में रिक्शा चालक समेत अन्य लोग सर्दी की मार झेल रहे हैं। 
विज्ञापन

दिसंबर के पहले सप्ताह में ही सर्दी ने अपना असल रुप दिखाना शुरू कर दिया है।

सबसे अधिक परेशानी रात में रिक्शा आदि चलाकर परिवार का पालन पोषण करने वाले गरीब लोगों को हो रही है। जो चौक चौराहों पर खड़े होकर सवारी का इंतजार करते हैं। सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव गरीबों को राहत पहुंचाने के लिए सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलाने के आदेश दे चुके हैं, लेकिन पालिकाध्यक्ष जहीर फातिमा ने अभी तक चौक चौराहों पर अलाव जलाने की व्यवस्था कराने की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया।
विज्ञापन


इसके चलते चौक चौराहों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन के बाहर गरीब लोग इधर उधर दुबककर बैठने को मजबूर हैं।  इस संबंध में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी ओमप्रकाश से अलाव जलाने की व्यवस्था के बारे में पूछा तो उन्होंने कोई संतोषजनक उत्तर देने के बजाए मोबाइल ही बंद कर लिया। एसडीएम देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा वह अलाव जलवाने के संबंध में ईओ को निर्देशित कर रहे हैं। जल्द ही नगर में अलाव जलाने की व्यवस्था आरंभ हो जाएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed