फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Passenger aircraft will soon take off from Saharanpur

Saharanpur News: सहारनपुर से जल्द उड़ान भरेंगे यात्री वायुयान

Tue, 30 Jul 2024 11:20 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 30 Jul 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
Passenger aircraft will soon take off from Saharanpur
सरसावा में निर्माणाधीन सिविल एयरपोर्ट का नक्शा। संवाद
सरसावा। क्षेत्र में निर्माणाधीन सिविल एयरपोर्ट पर यात्री वायुयान का संचालन जल्द ही होने की उम्मीद है। नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री मुरलीधर मोहोल ने इसे लेकर संसद में जानकारी दी है। जिसमें बताया कि इस साल के आखिर तक सिविल एयरपोर्ट पर यात्री उड़ान सेवा आरंभ हो जाएगी।
विज्ञापन

दरअसल, 65 एकड़ क्षेत्रफल में निर्मित हो रहे सिविल एंक्लेव में विभिन्न भवन एवं अन्य नागरिक सुविधा प्रदान करने की व्यवस्था की जा रही है। लगभग 2000 वर्ग मीटर में सिविल टर्मिनल का भवन बनाया जा रहा है। इसमें बोर्डिंग पास काउंटर, नागरिकों के लिए लाउंज, कैंटीन, कार्यालय, प्रसाधन आदि भवन होंगे। टर्मिनल भवन के अलावा दो वायुयान खड़े होने के लिए 113 फुट लंबा तथा 73 फीट चौड़े एप्रन (प्लेटफॉर्म) का निर्माण हो चुका है।
विज्ञापन

टर्मिनल भवन से एप्रन तक तथा एप्रन से हवाई पट्टी तक जाने के लिए 23 मीटर चौड़ा तथा 445 मीटर लंबा ट्रैक भी बनाया गया है। साथ ही 50 कार खड़ी होने के लिए पार्किंग के अलावा भीतरी आवागमन के लिए 10500 वर्ग मीटर सड़कों का भी निर्माण होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- एयरफोर्स स्टेशन देगा रनवे और एटीसी की सुविधा

सिविल टर्मिनल के लिए वायुसेना स्टेशन के एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) के टावर को ही अस्थाई रूप से इस्तेमाल किया जाएगा। आपात स्थितियों में वायुसेना का अग्निशमन स्टेशन सेवाएं प्रदान करेगा। एयरपोर्ट पर यात्री वायुयान संचालन के लिए हवाई पट्टी का निर्माण नहीं होना है। यात्री विमान उड़ानों के लिए सिविल एंक्लेव के समीप पहले से ही वायुसेना द्वारा इस्तेमाल की जा रही हवाई पट्टी उपयोग में लाई जाएगी।


- चार साल पहले शुरु हुई थी निर्माण की प्रक्रिया

सिविल एयरपोर्ट के निर्माण की प्रक्रिया वर्ष 2020 में आरंभ हुई थी। अगले साल सिविल एंक्लेव का निर्माण कार्य आरंभ हो गया। शुरुआत में निर्माण की समय सीमा जून 2023 रखी गई थी। जिसे बढ़ाकर नवंबर 2023 कर दी गई थी, लेकिन 2024 की जुलाई बीतने के बाद अभी तक सिविल एंक्लेव का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed