फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Participate in voting like a festival

मतदान में करें उत्सव की तरह भागेदारी

Mon, 07 Feb 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Participate in voting like a festival
सैयद वजाहत शाह - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। जिले में विधान सभा चुनाव के दूसरे चरणके लिए 14 फरवरी को मतदान होना है। समाज के बुद्धिजीवियों का कहना है कि हमें हर सूरत में मतदान करना चाहिए। मतदान से हम देश और प्रदेश का भविष्य तय करते हैं। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे 14 फरवरी को एक उत्सव की तरह लें और अपने सारे काम छोड़कर सबसे पहले वोट डालने जाएं। साथ ही अपने आस पड़ोस के लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन

वोट अमूल्य, हमारा संवैधानिक अधिकार भी
देवबंद। प्रख्यात शायर डॉ. नवाज देवबंदी का कहना है कि वोट बहुत अमूल्य है और ये हमारा संवैधानिक अधिकार है। इसका उपयोग ही नहीं बल्कि सदुपयोग करना चाहिए। कहा कि जो लोग वोट नहीं डालते हैं, वह लोग असंवैधानिक काम करते हैं। वोट नहीं डालने वालोें को सरकारों को अच्छा और बुरा कहने का अधिकार नहीं है। इसलिए वोट की कीमत को पहचान कर वोट डालना चाहिए। देवबंदी का कहना है कि वोट समझदारी से डालना चाहिए। वोट हमारे देश का भविष्य तय करता है। इसलिए हमारी जिम्मेदारी बनती है कि बहुत ही जिम्मेदारी के साथ वोट डाले और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। डा. नवाज देवबंदी ने युवा पीढ़ी से अपील की कि वह खुद भी वोट डालने जाएं और अपने बुजुर्गों की भी वोट डालने में मदद करें।
विज्ञापन

अच्छा या बुरा होने की गवाही है वोट
देवबंद। अध्यापक सैयद वजाहत शाह का कहना है कि वोट गवाही है और गवाही हमेशा सच्ची होनी चाहिए। क्योंकि जो गवाही आप यहां देंगे चाहे वो सच्ची हो या झूठी उसका जवाब आखिरत में भी देना होगा। दूसरा ये की आप वोट डालकर देश और प्रदेश के निर्माण, विकास और सुरक्षा के गवाह बन रहे हैं। कहा कि वोट हमारा संवैधानिक अधिकार भी है। जिसका उपयोग कर हम यह गवाही दे रहे हैं कि जिसको हमने चुना वह अच्छा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भावनाएं व्यक्त करने को करें वोट का प्रयोग
प्रख्यात रंगकर्मी संदीप शर्मा ने आमजन से मतदान की अपील करते हुए कहा की वोट एक ऐसा अस्त्र जो आपको बिना हिंसा के अपनी बात कहने तथा बिना डर भय के अपनी भावना प्रस्तुत करने का मौका देता है। वोटर को चाहिए कि वो जातिगत भेदभाव से ऊपर उठकर तथा समाज एवं देश को दिशा देने वाली पार्टी का ध्यान रखते हुए मतदान करें। यदि आप ऐसा नहीं करते तो ये मौका आपको पांच साल बाद मिलेगा और आप इन पांच साल में केवल पछताने का ही काम कर सकते हैं तो आपको अपनी भावनाएं व्यक्त करने के लिए वोट का प्रयोग अवश्य करना चाहिए।

डॉक्टर नवाज देवबंदी

डॉक्टर नवाज देवबंदी- फोटो : SAHARANPUR

संदीप शर्मा

संदीप शर्मा- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed