फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Paneer was being made in the factory from refined and milk powder

रिफाइंड और मिल्क पाउडर से फैक्टरी में बन रहा था पनीर, पड़ा छापा

Wed, 10 Aug 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Paneer was being made in the factory from refined and milk powder
रामपुर मनिहारान में पनीर की फैक्टरी पर कार्रवाई करती एसडीएम संगीता राघव और खाद्य सुरक्षा विभाग ? - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। रामपुर मनिहारान में एक पनीर फैक्टरी पर छापा मारा गया। जांच में पाया गया कि फैक्टरी में पनीर को रिफाइंड और मिल्क पाउडर से तैयार किया जा रहा था। एसडीएम रामपुर मनिहारान और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने एक व्यक्ति को मौके से पकड़ा है। यहां से सैंपलों को लेकर रिफाइंड और मिल्क पाउडर को सीज कर दिया गया, जबकि पनीर को मौके पर नष्ट कराया। गंगोह में भी छापे की कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर्व को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम सक्रिय हो गई है। मंगलवार को एसडीएम रामपुर मनिहारान संगीता राघव के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने रामपुर में रजिस्ट्रेशन पर चल रही पनीर बनाने की एक फैक्टरी पर छापा मारा। छापे के दौरान पाया गया कि फैक्टरी में पनीर को रिफाइंड और मिल्क पाउडर से तैयार किया जा रहा था। एक व्यक्ति को मौके पर पकड़ा। फैक्टरी से दो पनीर, एक रिफाइंड पामोलिन ऑयल, एक मिल्क पाउडर और एक दूध का नमूना लिया गया। इसके साथ ही 274 किलो मिल्क पाउडर और 223 लीटर रिफाइंड पामोलिन ऑयल जिसकी लागत कीमत 1,65,160 रुपये रही, उसे सीज किया गया। इसके अलावा 1051 किलो संदिग्ध पनीर को जब्त करते हुए नष्ट कराया गया। इसकी कीमत 2,20,710 रुपये बताई गई। यहां से पांच नमूनों को संग्रहीत किया गया है। इसी तरह गंगोह में छापे की कार्रवाई करते हुए राणा स्वीट्स से बूंदी का लड्डू, अजय मिष्ठान के यहां से खोया, लखनौती गांव से रवि कुमार, रविंद्र, कुंडा से साजिद और धानवा के साजिद के यहां से दूध के नमूने लिए गए। एसडीएम ने बताया कि सभी नमूनों को जांच के लिए राजकीय लैब भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। टीम में खाद्य सुरक्षा अभिहीत अधिकारी पवन चौधरी, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ज्ञानपाल सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी राहुल शुक्ला, महेंद्र यादव, संजीत, राजीव, महावीर सिंह, रामजीत, कुलदीप आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed