फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Paddy, maize and urad crops damaged due to rain

बारिश का कहर जारी: खेतों में भरा पानी, धान, मक्का और उड़द की फसल को नुकसान

Sat, 24 Sep 2022 05:07 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 24 Sep 2022 05:07 PM IST
सार

लगातार हो रही बारिश से खेतों में पानी जमा हो गया है। ऐसे में धान की फसल को नुकसान होने की आशंका है। पढ़िए पूरा अपडेट।

विज्ञापन
Paddy, maize and urad crops damaged due to rain
धान की फसल को नुकसान। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर जिले में पिछले दो-तीन दिन से रुक-रुककर हो रही बारिश से धान की फसल को नुकसान होने की आशंका पैदा हो गई है। खेतों में बारिश का पानी जमा हो गया है। हवा चलने के बाद कई स्थानों पर धान की फसल गिर गई। मक्का और उड़द की फसलों को भी नुकसान हुआ है। चिलकाना में उफान पर आईं नदियों का पानी खेतों में भर गया है।

विज्ञापन


साढ़ौली कदीम में किसान अवनीश कुमार, सुखदेव, प्रमोद कुमार, योगेंद्र कुमार और सुखपाल का कहना है कि खेतों में उनकी मक्का, उड़द एवं धान की फसल तैयार खड़ी है। यदि बारिश नहीं रुकी तो फसलें बरबाद हो जाएंगी।
विज्ञापन


बड़गांव क्षेत्र के किसानों शिवकुमार सिंह, सुरेंद्र सिंह, जनेश, नरेंद्र अरुण आदि का कहना है बारिश के साथ आई हवा से उनकी धान की फसल नीचे गिर गई है। अगर बारिश नहीं रुकी तो हालात और खराब होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अनोखा मामला: महिला से छेड़छाड़ करने का ऐसा अंजाम, आरोपी पर टूट पड़ा पालतू कुत्ता, नोंचकर किया ये हाल, तस्वीरें

गागलहेड़ी क्षेत्र के बीरम सिंह यादव, सगीर अहमद, राम सिंह आदि किसानों ने बताया की अभी धान की फसल तैयार हो गई है। अब पानी की आवश्यकता नहीं है। किसानों ने बताया कि मौसम साफ होने की वजह से मक्का और उड़द की फसल की बुवाई हो चुकी थी लेकिन बारिश ने पानी फेर दिया।

चिलकाना क्षेत्र से गुजर रही मसखरा नदी का पानी खादर क्षेत्र में आने से धान की फसल डूबने के कगार पर है। गांव नथमलपुर, धौलाहेड़ी, पाजबांगर, दानतपुर, दौलतपुर, रावणपुर, बहादरा, डिंडोली खेड़ा, सुलतानपुर के जंगल में ज्यादा मात्रा में पानी भरा हुआ है।

यह भी पढ़ें: Agniveer Bharti 2022: निराश चेहरा, हाथों में जूते और कंधों पर बैग, अग्निवीर बनने पहुंचे थे युवा पर...

गांव नथमलपुर के चौधरी मारूफ, रावणपुर के रामकुमार सैनी, धौलाहेड़ी के अरविंद कुमार ने बताया कि खादर क्षेत्र में नदी का ज्यादा पानी आने की संभावना बढ़ गई है। चोवा बढ़ने से खेतों में लगातार पानी भरा रहेगा। यमुना में भी पानी धीरे-धीरे बढ़ रहा है। बूढ़ी यमुना नदी का पानी गांव पंचकुंआ, नारायणपुर, दूधगढ़, टापू माजरी, टोडरपुर भूखड़ी के खेतों में भर गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed