फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनोखा मामला: महिला से छेड़छाड़ करने का ऐसा अंजाम, आरोपी पर टूट पड़ा पालतू कुत्ता, नोंचकर किया ये हाल, तस्वीरें

Fri, 23 Sep 2022 03:25 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Published by: कपिल kapil Updated Fri, 23 Sep 2022 03:25 PM IST
विज्ञापन
The dog attacked on accused after molesting the woman in Shamli see photos
कुत्ते ने किया घायल। - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में एक व्यक्ति को महिला के साथ छेड़छाड़ करना भारी पड़ गया। छेड़छाड़ के दौरान महिला ने शोर मचाया तो पालतू कुत्ते ने आरोपी पर हमला कर दिया। इसके बाद पालतू कुत्ते ने आरोपी को नोंच-नोंचकर घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी व्यक्ति ने महिला से हाथ और पैर जोड़ कर माफी भी मांगी।



ये है मामला 
बताया गया कि चौसाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने महिला के साथ छेड़छाड़ कर दी। वहीं छेड़छाड़ का विरोध करते हुए महिला ने शोर मचाया तो पालतू कुत्ते ने आरोपी को नोंचकर घायल कर दिया। पीड़ित महिला ने पुलिस को घटना की जानकारी दी, लेकिन महिला का आरोप है कि पुलिस ने उससे अभद्रता कर भगा दिया।

The dog attacked on accused after molesting the woman in Shamli see photos
आरोपी को कुत्ते ने किया घायल। - फोटो : amar ujala

घर में खाना बना रही थी महिला
जानकारी के अनुसार अहमदगढ़ पुलिस चौकी क्षेत्र की रहने वाली एक महिला अपने घर में काम कर रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति घर में घुस गया। महिला ने आरोपी को धमकाया तो वह छेड़छाड़ करने लगा। महिला द्वारा शोर मचाने पर उसका पालतू कुत्ता आरोपी पर टूट पड़ा। 

The dog attacked on accused after molesting the woman in Shamli see photos
शामली में छेड़छाड़ का मामला। - फोटो : amar ujala

इसके बाद पीड़ित महिला ने पुलिस को घटना की पूरी जानकारी दी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला से मामले को लेकर पूछताछ की।

विज्ञापन
विज्ञापन
The dog attacked on accused after molesting the woman in Shamli see photos
माफी मांगता आरोपी। - फोटो : amar ujala

महिला का आरोप है कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाय उससे अभद्रता की। महिला पर दबाव बनाने के लिए आरोपी से तहरीर ले ली। चौकी प्रभारी कमल किशोर का कहना है कि घटना ढाबे की है। मामले की जांच की जा रही है। महिला से अभद्रता का आरोप बेबुनियाद है।

विज्ञापन
The dog attacked on accused after molesting the woman in Shamli see photos
कुत्ते ने आरोपी को किया घायल। - फोटो : amar ujala

ठीक कर दो महिला का दिमाग
पीड़ित महिला जिस समय पुलिस चौकी पहुंची तो आरोपी हिरासत में था। पीड़िता का आरेाप है कि पुलिस ने आरोपी पर कार्रवाई करने की बजाय मामले को दबाने का प्रयास किया। आरोपी ने पुलिस हिरासत में ही महिला को धमकाया और पुलिस को ऑफर दिया कि पांच रुपये लाख ले लो और महिला का दिमाग ठीक कर दो। जिसकी पीड़िता के पति ने वीडियो बना ली। लेकिन पुलिसकर्मियों ने फोन छीनकर उसे डिलीट कर दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed