{"_id":"69af2452806fc99acf06cf0f","slug":"opposition-to-installation-of-smart-meters-led-to-altercation-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-170907-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध, हुई नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध, हुई नोकझोंक
Tue, 10 Mar 2026 01:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 10 Mar 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
गंगोह। मोहल्ला इलाही बख्श में स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर स्थानीय लोगों और कर्मचारियों के बीच नोकझोंक हो गई। इसके बाद कर्मचारी बिना मीटर बदले लौट गए। किसी ने घटना का वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया जो तेजी से वायरल हो रहा है।
सोमवार सुबह 11 बजे बिजली निगम के ठेका कर्मी मोहल्ला इलाही बख्श में पुराने मीटरों को हटाकर उनकी जगह स्मार्ट मीटर लगाने पहुंचे थे। कर्मचारियों ने जैसे ही मीटर बदलने की प्रक्रिया शुरू की, उसी दौरान कुछ स्थानीय लोगों ने इसका विरोध जताना शुरू कर दिया। विरोध के दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने लगी। लाइनमैन इरशाद ने लोगों को समझाकर किसी तरह स्थिति को शांत कराया। इसके बाद स्मार्ट मीटर लगाने पहुंचे कर्मचारी बिना मीटर बदले ही वहां से लौट गए। लोगों का कहना है कि जिन घरों में पहले से स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं, वहां बिजली के बिल पहले की तुलना में अधिक आ रहे हैं। इसी आशंका के चलते लोग अपने घरों में स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध कर रहे हैं।