फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Oops: Thithur Gaya Saharanpur

उफ ः ठिठुर गया सहारनपुर

Mon, 01 Jan 2018 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 01 Jan 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
Oops: Thithur Gaya Saharanpur
घने कोहरे से होकर गुजरते वाहन चालक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में घने कोहरे और शीत लहर से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। सोमवार को दिन भर कोहरा छाए रहने और हवा चलने से लोग ठिठुरते नजर आए। लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन


सप्ताह का पहला दिन होने के बावजूद बाजारों में रौनक नहीं दिखी। विजिबिलिटी पांच से दस मीटर होने की वजह से हाईवे पर वाहनों के पहिये रुक गए। शहर में भी वाहर रेंगकर चले। साल 2018 का पंहला दिन कोहरे की चादर ओढ़कर आया।
विज्ञापन


हालांकि कोहरा रविवार की रात नौ बजे ही आ गया था। इसकी वजह से रविवार-सोमवार रात भर देहरादून रोड, अंबाला रोड और दिल्ली रोड पर बड़े वाहन सड़कों किनारे कतार में खड़े कर देने पड़े। सोमवार की सुबह मौसम में घना कोहरा होने के साथ ही हल्की शीत लहर चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उम्मीद थी कि पिछले दिनों की तरह दस से 11 बजे धूप निकल आएगी, मगर सूर्यदेव ने दोपहर दो बजे हल्के से दर्शन दिए, जो दो घंटे बाद ही फिर कोहरे की चादर में छुप गए। हाड़ कंपा देने वाली ठंड से बचने के लिए लोग दिनभर गर्म कपड़ों और चादरों में लिपटे और जगह-जगह लोग अलाव पर हाथ सेंकते नजर आए।


बाजारों में भी कोई खास भीड़ नजर नहीं आई। शाम छह बजे ही फिर से कोहरा आ जाने से लोगों में घर पहुंचने की जल्दी रही। वहीं, ट्रेनों के देरी से पहुंचने की वजह से हजारों यात्री स्टेशन पर ठंड में ट्रेनों का इंतजार करते नजर आए। अनेक यात्रियों को टिकट वापस कर लौटना पड़ा, जबकि कम दूरी के यात्रियों ने बस आदि का सहारा लिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed